एसएच-69 किंजर पाली सड़क पर पेट्रोल भरी टैंक लॉरी में लगी आग

अरवल : अरवल से एक खबर है। दोपहर करीब एक बजे एसएच-69 किंजर पाली सड़क पर सोहसा गांव के पास पेट्रोल ले जा रही टैंक लॉरी में अचानक आग लग गई। चालक और उप चालक किसी तरह जान बचाकर भागे। वहीं इसकी सूचना सोहसा गांव के स्थानीय लोगों किंजर थाना को दी। थानाअध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अरवल मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी की मांग की।

वहीं किंजर पुलिस के अधिकारियों ने दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों को रोक दी। घंटों टैंक लॉरी धू-धूकर जलती रही सोहसा गांव के ग्रामीणों को भय सता रही थी कि कहीं टैंक लॉरी ब्लास्ट न कर जाए। घंटों इंतजार के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई और आग पर काबू पाई। इश्वर की कृपा रही की टैंक लॉरी ब्लास्ट नहीं की।

विनय कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Crime News:रांची में जमीन और पेट्रोल पंप के नाम पर...

 रांची में जमीन की खरीद-बिक्री और पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के कई मामले सामने आए हैं। पुलिस...

JSSC CGL Scam:JSSC CGL घोटाले में CID की बड़ी कार्रवाई, कुंदन...

जेएसएससी सीजीएल गड़बड़ी मामले में CID ने कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। उस पर सिंडिकेट के साथ मिलकर 20 से अधिक अभ्यर्थियों को...

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले 3 दिन सक्रिय रहेगा मौसम, Palamu...

 झारखंड में 7 से 9 सितंबर तक कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। पलामू समेत कुछ जिलों में तेज हवा और...