पीजीटी शिक्षक परीक्षा जेएसएससी ने हिंदी विषय के चार प्रश्न रद्द किये, मिलेंगे पूर्ण अंक

रांची. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (पीजीटी) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के हिंदी विषय के चार प्रश्नों को रद्द कर दिया है.

आयोग ने कहा है कि इस विषय की परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को रद्द प्रश्नों का पूर्ण अंक दिया जायेगा. साथ ही उक्त चारों प्रश्नों के अतिरिक्त हिंदी विषय के अंतर्गत अन्य सभी प्रश्नों की संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी वही होगी, जो औपबंधिक उत्तर कुंजी तथा अंतिम उत्तर कुंजी के माध्यम से संसूचित है.

इस संबंध में आयोग के परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से आवश्यक सूचना जारी की गयी है. इसमें कहा गया है कि औपबंधिक उत्तर कुंजी एवं अंतिम उत्तर कुंजी पर प्राप्त हो रही आपत्तियों के आलोक में विशेषज्ञ समिति से प्राप्त मंतव्य के अनुसार आयोग द्वारा सम्यक विचारोपरांत संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी व विषय वस्तु प्रकाशित की गयी है.

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...