एफएसएल मामले में झारखंड उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई

रांची: झारखंड राज्य फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) में रिक्त पदों पर नियुक्ति के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई. झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस रवि रंजन और एस एन प्रसाद की अदालत में मामले को लेकर सुनवाई की. मामले के आलोक में अदालत ने जेएसएससी को तीन माह के अंदर नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने का आदेश दिया है. अदालत ने कहा कि इस अवधि में किसी भी हाल में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करें. अदालत अब नहीं चाहती कि लैब में आउटसोर्सिंग के जरिए काम कराया जाए. इस दौरान अदालत में पेश हुए झारखंड के गृह सचिव राजीव अरूण एक्का ने कहा कि नियुक्ति के लिए सरकार की ओर से आयोग को अधिसूचना प्रेषित की गयी है. बताते चलें कि झारखंड राज्य फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में कुल 60 असिस्टेंट साइंटिस्ट की नियुक्ति झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की ओर से की जानी है.

रिपोर्ट- प्रजेश दास

मोतिहारी: रात्रि प्रहरी संघ की नई टीम तैयार, जानिए किसे मिली...

मोतिहारी: नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में 'बिहार राज्य अपग्रेडेड और मिडिल स्कूल नाइट गार्ड्स एसोसिएशन' की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना...

पटना में तिलक समारोह का काला सच? दो सगी बहनों के...

Patna News: पटना ज़िले के नौबतपुर थाना इलाके में दो बहनों के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। उन्हें एक तिलक समारोह...

एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरल, आखिरी इच्छा...

Bharat Tiwari Police Encounter: भोजपुर ज़िले के बिलोती गाँव के रहने वाले 30 साल के भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद,...