नवादाः जिला के रजौली प्रखंड के शिरोडाबर पंचायत के बोरिकाल गांव में डायरिया का प्रकोप देखा जा रहा है. डायरिया के प्रकोप से एक महिला और एक बच्चा की मौत भी हो गई. वहीं गांव में और भी कई लोग बीमार भी है. गांव में फैल रही डायरिया की सूचना पर जिला परिषद सदस्य मेवालाल राजवंशी ने रजौली अनुमंडल अस्पताल पहुंचे, जहां अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी चिकित्सक गायब मिले.
जिला परिषद सदस्य मेवालाल राजवंशी पीएससी पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिला उनका हाल जाना. उन्होंने पीएचसी प्रभारी बीएन चौधरी से मिलकर जानकारी देने की कोशिश की तब डॉक्टर ने साफ लफ्जों में कहा कि ग्रामीणों की सूचना पर मैं गांव जाऊंगा और उसका इलाज करूंगा. जिला परिषद सदस्य के दबाव बनाने पर डॉक्टर बीएन चौधरी ने एक टीम गठित कर बोड़ी कला गांव भेजे. गांव पहुंचने पर टीम को एक महिला जिंदगी और मौत से जूझती मिली. उसको देखने के बाद एक बोतल सलाइन का पानी रखकर और थोड़ा बहुत गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर के वहां से पूरी टीम रवाना हो गई.
रिपोर्ट-अनिल
Mid day meal खाकर दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, एनजीओ ने किया था खाने की सप्लाई




