डायरिया से महिला, बच्चे की मौत, पीएचसी प्रभारी पर अनदेखी का आरोप

नवादाः जिला के रजौली प्रखंड के शिरोडाबर पंचायत के बोरिकाल गांव में डायरिया का प्रकोप देखा जा रहा है. डायरिया के प्रकोप से एक महिला और एक बच्चा की मौत भी हो गई. वहीं गांव में और भी कई लोग बीमार भी है. गांव में फैल रही डायरिया की सूचना पर जिला परिषद सदस्य मेवालाल राजवंशी ने रजौली अनुमंडल अस्पताल पहुंचे, जहां अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी चिकित्सक गायब मिले.

जिला परिषद सदस्य मेवालाल राजवंशी पीएससी पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिला उनका हाल जाना. उन्होंने पीएचसी प्रभारी बीएन चौधरी से मिलकर जानकारी देने की कोशिश की तब डॉक्टर ने साफ लफ्जों में कहा कि ग्रामीणों की सूचना पर मैं गांव जाऊंगा और उसका इलाज करूंगा. जिला परिषद सदस्य के दबाव बनाने पर  डॉक्टर बीएन चौधरी ने एक टीम गठित कर बोड़ी कला गांव भेजे. गांव पहुंचने पर टीम को एक महिला जिंदगी और मौत से जूझती मिली. उसको देखने के बाद एक बोतल सलाइन का पानी रखकर और थोड़ा बहुत गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर के वहां से पूरी टीम रवाना हो गई.

रिपोर्ट-अनिल

Mid day meal खाकर दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, एनजीओ ने किया था खाने की सप्लाई

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...