जलापूर्ति शिकायतों पर सख्त हुये पीएचईडी मंत्री, जिलों में लंबित कार्यों के शीघ्र निपटारे का दिया आदेश

जलापूर्ति शिकायतों पर सख्त हुये पीएचईडी मंत्री, जिलों में लंबित कार्यों के शीघ्र निपटारे का दिया आदेश

पटना, 17 दिसंबर : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि जलापूर्ति से जुड़ी शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लोक स्वास्थ्य प्रमंडलों में जलापूर्ति योजना की समीक्षा, अधिकारियों को दिेये आवश्यक निर्देश

ac1aead8 4523 4925 b0b1 94e71a895576 22Scope News

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ने बुधवार को पटना प्रक्षेत्र अंतर्गत कुल 14 लोक स्वास्थ्य प्रमंडलों में संचालित जलापूर्ति योजनाओं की व्यापक समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति, शिकायत निवारण, विद्युत बिल का भुगतान एवं लंबित कार्यों की स्थिति पर विशेष चर्चा की गई और विभागीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए।

पटना प्रक्षेत्र में जलापूर्ति की 95 प्रतिशत समस्याओं का हुआ निपटारा

समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, विशेष सचिव संजीव कुमार, अभियंता प्रमुख-सह-विशेष सचिव नित्यानंद प्रसाद सहित कई संबंधित क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद थे। समीक्षा बैठक के बाद आयोजित एक संवाददाता सम्मलेन में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ने बताया कि पटना प्रक्षेत्र अंतर्गत केंद्रीय शिकायत निवारण कक्ष (सीजीआरसी) पर दर्ज लगभग 95 प्रतिशत शिकायतों का निष्पादन किया जा चुका है। शेष पांच प्रतिशत शिकायतें मुख्य रूप से बड़े मरम्मती कार्यों से संबंधित हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा करने का निर्देश दे दिया गया है।

वरीय अधिकारी अपने अधिनस्थों के कार्यों का करेंगे औचक निरीक्षण

पीएचईडी मंत्री ने बताया कि विभाग की तरफ से निरीक्षण व्यवस्था को अधिक सख्त किया गया है। अब अधीक्षण अभियंता एवं मुख्य अभियंता स्तर के पदाधिकारी नियमित रूप से पूर्व से अधीनस्थ पदाधिकारियों के संज्ञान में लाए बिना औचक निरीक्षण करेंगे। मुख्य अभियंता द्वारा कार्यपालक एवं अधीक्षण अभियंताओं के कार्यों की स्थल पर समीक्षा की जाएगी। साथ ही, अधीक्षण अभियंता अपने अधीनस्थ सहायक अभियंता और कनीय अभियंताओं के कार्यों की निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने या कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

विद्युत शुल्क भुगतान में लापरवाही पड़ेगी भारी, संवेदकों को काली सूची में डाला जायेगा

“हर घर नल का जल” योजना अंतर्गत विद्युत भुगतान को लेकर मंत्री ने स्पष्ट किया कि एक माह के भीतर विद्युत विपत्रों का भुगतान सुनिश्चित नहीं कराने वाले अधिकारियों का वेतन रोक दिया जाएगा। साथ ही, विद्युत भुगतान में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें काली सूची में डाला जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो संवेदक समय पर विद्युत विपत्रों का भुगतान नहीं करेंगे, उन्हें आगामी विभागीय निविदाओं में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विद्युत भुगतान में किसी भी स्तर पर लापरवाही के कारण जलापूर्ति बाधित न हो। श्री सिंह ने बताया कि जलापूर्ति से संबंधित निस्तारित शिकायतों की मौके पर जांच के लिए अब मुख्यालय स्तर से टीमें भेजी जाएंगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समस्या वास्तव में हल हुई है या नहीं।

लंबित कार्यों को महीने के अंदर निष्पादन का निर्देश, निर्देशों के अनुपालन की होगी सप्ताहिक समीक्षा

उन्होंने कहा कि नवादा, बिहारशरीफ एवं सासाराम में लंबित कार्यों को एक माह के भीतर तथा शेरघाटी, आरा एवं जहानाबाद में लंबित कार्यों को 15 दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों दे दिया गया है। निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की प्रगति की समीक्षा एक सप्ताह में फिर से की जाएगी।

ये भी पढे :  परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने एजेंसी को दिए सख्त निर्देश,हफ्तों की देरी होगी खत्म, सिर्फ 24 घंटे में मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस

 

Saffrn

Trending News

Ramgarh Child Labour Case: ईंट भट्ठों में बाल मजदूरी का खुलासा,...

 रामगढ़ जिले में ईंट भट्ठों पर बाल मजदूरी का आरोप, 124 भट्ठों में बच्चों से काम कराने की शिकायत, प्रशासन ने रेस्क्यू के दिए...

LPG Price Hike: 19 किलो Commercial Cylinder महंगा, रांची में 994...

 रांची समेत देशभर में 19 किलो कॉमर्शियल गैस सिलिंडर 994 रुपये महंगा, घरेलू सिलिंडर के दाम स्थिर, नए कनेक्शन भी महंगे।LPG Price Hike रांची:...

Jharkhand High Court Hearing: PGT भर्ती में Double Degree विवाद, कोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में PGT भर्ती में डबल डिग्री विवाद पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, चयन प्रक्रिया दो महीने से अटकी।Jharkhand High...

Ranchi Flight Update: समर स्पेशल फ्लाइट्स शुरू, Air India Express और...

 रांची से 1 मई से 30 जून तक Air India Express की 3 नई फ्लाइट्स, मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान, IndiGo...

Jharkhand Land Registry Update: 1–4 मई तक रजिस्ट्री-दाखिल खारिज बंद, Jharbhoomi...

 झारखंड में 1 से 4 मई तक जमीन रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज और लगान रसीद बंद, झारभूमि सॉफ्टवेयर डाउन, मैरिज रजिस्ट्रेशन भी प्रभावित।Jharkhand Land Registry Update...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img