मधेपुरा में अजीबो-गरीब मामला, महिला के वोटर आईडी कार्ड पर नीतीश कुमार की फोटो

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के जयपाल पट्टी मोहल्ला निवासी एक महिला के वोटर आईडी कार्ड में अदभुत मामला प्रकाश में आया है। महिला के वोटर आईडी कार्ड पर उनकी जगह जो फोटो छपा है उसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर लगी हुई है। यह मामला बुधवार को बिहार बंद के दौरान उस समय सामने आया, जब महिला के पति चंदन कुमार मीडिया के सामने यह वोटर आईडी कार्ड लेकर पहुंचे और अपनी पत्नी अभिलाषा कुमारी का वोटर आईडी कार्ड दिखाया, तो उस पर उनकी पत्नी का नाम अभिलाषा कुमारी सही लिखा हुआ है। लेकिन उनकी फोटो की जगह जो फोटो छपी है, वह नीतीश कुमार की फोटो प्रतीत हो रही है।

Goal 1 22Scope News

CM की तस्वीर महिला के Voter ID पर

इस बाबत महिला के पति चंदन कुमार ने बताया कि करीब ढाई महीने पहले पोस्ट ऑफिस के माध्यम से उनकी पत्नी के नाम से वोटर आईडी कार्ड आया। लिफाफे पर नाम और अन्य विवरण उनकी पत्नी के सही थे, लेकिन जब कार्ड देखा गया तो उस पर उनकी पत्नी की जगह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फोटो छपी हुई थी। उन्होंने बताया कि इस गड़बड़ी को लेकर जब वे संबंधित बीएलओ के पास गए तो उन्हें यह बात किसी को न बताने की सलाह दी गई।

यह भी देखें :

Voter ID पर नाम सही, फोटो CM नीतीश की

आपको बता दें कि चंदन कुमार ने सवाल उठाया कि आमतौर पर वोटर आईडी में किसी अनजान व्यक्ति की तस्वीर गलती से आ सकती है। लेकिन एक राज्य के मुख्यमंत्री की फोटो किसी आम महिला के कार्ड पर आना बहुत बड़ी लापरवाही है। उन्होंने इसे सिस्टम की गंभीर चूक बताते हुए कहा कि इस तरह की गलती वोटर आईडी तैयार करने वाली एजेंसी या कर्मचारी की लापरवाही को दर्शाती है। उन्होंने जांच की मांग की है ताकि इस तरह की चूक भविष्य में न हो, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

यह भी पढ़े : ज्ञान भवन में आज से शुरू होगा दो दिवसीय स्वास्थ्य मेला, मंगल पांडे करेंगे शुरुआत…

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...