PIB पटना के कर्मियों ने ली शपथ ‘नहीं यूज करेंगे प्लास्टिक’, परिचर्चा के दौरान…

PIB पटना द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के थीम “प्रदूषण प्लास्टिक को समाप्त करना” पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन। प्लास्टिक प्रदूषण को हारने को लेकर लिया गया शपथ

पटना: विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर पटना में स्थित केंद्रीय संचार ब्यूरो (PIB)  के प्रादेशिक कार्यालय के सभागार कक्ष में गुरुवार को प्रदूषण प्लास्टिक को समाप्त करना” थीम पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन दूरदर्शन न्यूज़ बिहार के समाचार प्रमुख मुख्य अतिथि सलमान हैदर और पटना सीबीसी के उपनिदेशक संजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस परिचर्चा का मुख्य उद्देश्य लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग करके अनुकूल विकल्प जैसे पत्ते का प्लेट, जूट का थैला आदि को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग में लाना।

परिचर्चा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों से लोगों को अवगत कराया गया साथ ही साथ इसके विकल्प को अपनाने की अपील की गई। परिचर्चा के दौरान विभाग के अधिकारी और सहयोगियों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को त्याग करने लिए शपथ ली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलमान हैदर ने बताया कि किस प्रकार प्लास्टिक का दुष्प्रभाव पशुओं, विशेषकर गायों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस और RJD ने सिर्फ ठगा असली विकास NDA सरकार में हो रही, मंत्री जनक राम ने कहा….

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि प्लास्टिक अपशिष्ट शहरी बाढ़ जैसी समस्याओं का एक प्रमुख कारण बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि संकट गहरा है, लेकिन समाधान सरल है, हमें अपनी आदतों में बदलाव लाना होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीबीसी पटना के उपनिदेशक संजय कुमार ने प्लास्टिक के इतिहास से लेकर वर्तमान स्थिति तक की एक तथ्यपरक और व्यापक प्रस्तुति दी।

LN Mishra 1 22Scope News

उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्लास्टिक, जो कभी आधुनिकता की पहचान था, आज पारिस्थितिकीय संतुलन, जैव विविधता एवं मानव स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है। उन्होंने प्लास्टिक के सामाजिक, पर्यावरणीय एवं जैविक दुष्प्रभावों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया तथा दक्षिण कोरिया जैसे देशों के प्रभावी उपायों की जानकारी दी, जहाँ कानून, जनसहभागिता और तकनीकी नवाचार के माध्यम से प्लास्टिक अपशिष्ट का सफल नियंत्रण किया गया है।

यह भी पढ़ें – IIBM पटना ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित किया प्रतियोगिता, छात्रों को किया गया प्रेरित

परिचर्चा में PIB पटना के सहायक निदेशक कुमार सौरभ ने व्यवहार परिवर्तन और वैश्विक प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP), UNFCCC और COP-15 (पेरिस संधि) जैसे वैश्विक मंचों की पहलों का उल्लेख करते हुए “पॉसिबिलिज़्म” की अवधारणा पर ज़ोर दिया कि किस प्रकार मानवीय क्रियाएं पर्यावरणीय स्थितियों को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दूरदर्शन न्यूज़ पटना के न्यूज़ एडिटर जावेद अख्तर अंसारी ने स्थानीय समाधानों और जनभागीदारी की महत्ता पर बल देते हुए अनुकूल विकल्प को व्यवहार में लाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन विभाग के अमरेन्द्र कुमार और धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश कुमार सिंह ने किया। मौके पर विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें साथ ही साथ सीबीसी, बिहार क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालयों के सभी अधिकारी और कर्मचारी ऑनलाईन माध्यम से परिचर्चा में लिए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  डोमिसाइल नीति लागू करे सरकार नहीं तो…, पटना की सड़कों पर एक बार फिर उतरे छात्रों ने…

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में BJP का पलटवार, शंकर चौधरी...

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में सांसद के सर्विस ऑफिस में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं...

जब अवसर मिला तो बदली तकदीर, जीविका दीदियों की प्रेरक गाथा

पटना : राज्य के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की रहने वाली जीविका दीदी फुलमुनी मुर्मू की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। मनिहारी प्रखंड के...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से साकार हुआ किशनगंज के अनिल राम का...

पटना/किशनगंज : बदलता बिहार रोजगार और उद्योग की नई कहानी लिख रहा है। एक ऐसी हीं कहानी जहां बिहार के युवा प्रदेश में रहकर...