डोमिसाइल नीति लागू करे सरकार नहीं तो…, पटना की सड़कों पर एक बार फिर उतरे छात्रों ने…

पटना: बिहार में एक बार फिर से छात्र सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने लगे हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए छात्रों ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन शुरू किया है। गुरुवार को छात्रों ने डोमिसाइल की मांग लेकर सड़क पर उतरे और सरकार से डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग की। छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में गुरुवार को छात्र हाथों में तिरंगा लेकर सीएम हाउस जाने की कोशिश कर रहे थे जिसे पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास रोक दिया।

इस दौरान छात्र सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी करते रहे और डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग की। इस दौरान छात्रों ने कहा कि देश के कई राज्यों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से डोमिसाइल नीति लागू है जिससे वहां के छात्रों के हिस्से की नौकरी दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों को नहीं मिलती हैं। बिहार में डोमिसाइल नीति लागू नहीं होने से यहां के अभ्यर्थियों का नुकसान हो रहा है क्योंकि दूसरे राज्यों से अभ्यर्थी आ कर बिहार में नौकरी ले रहे हैं जबकि बिहार के युवा बेरोजगार रह जाते हैं।

यह भी पढ़ें – CM नीतीश में हिम्मत नहीं कि PMCH अधीक्षक को हटा दें, तेजस्वी ने कहा DK टैक्स गैंग लॉबी…

डोमिसाइल नीति लागू करे सरकार :

इतना ही नहीं जहां डोमिसाइल नीति नहीं है वहां परीक्षा में राज्य से संबंधित सवालों की संख्या अधिक रख कर छात्रों को फायदा दिया जाता है। अगर राज्य सरकार यहां प्रत्यक्ष रूप से डोमिसाइल नीति लागू नहीं कर रही है तो फिर अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय अभ्यर्थियों को लाभ पहुँचाने के लिए परीक्षाओं में स्थानीय स्तर के प्रश्न पूछे जाएँ। छात्र नेता दिलीप ने कहा कि बिहार में जनसंख्या अधिक है और उद्योग धंधे नहीं के बराबर हैं तो ऐसे में यहाँ के युवा नौकरी पर सबसे अधिक आश्रित होते हैं।

ऐसे में बिहार में डोमिसाइल नीति लागू करना बहुत ही आवश्यक है ताकि बिहार में निकलने वाली हर वैकेंसी में बिहार के युवाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। छात्रों ने कहा कि अगर सरकार डोमिसाइल नीति लागू नहीं करती है तो फिर विधानसभा चुनाव में छात्र एकजुट हो कर चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर CM ने जेपी गंगा पथ पर किया पौधारोपण

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...