अवैध वसूली के विरोध में पिकअप वाहन चालकों ने किया सड़क जाम

रिपोर्टः आशीष कुमार/ न्यूज 22स्कोप

  • अवैध वसूली – रोड टैक्स देने के बावजूद भी कई जगहों पर वसूला जाता है वाहन चालको से 50 रुपए

गयाः जिले के आधा दर्जन से ज्यादा जगह पर पिकअप वाहनों से अवैध रूप से रुपए वसूले जाते हैं. जिसका विरोध आज पिकअप वाहन चालकों ने जबरदस्त तरीके से किया. गया के बीचो बीच दिघी मोड़ के पास भारी संख्या में पिकअप वाहन चालकों ने सड़क जाम कर दिया है. विरोध में नारेबाजी भी की है. मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना की पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए शांत कराया. वैसे लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही गई. तब जाकर सड़क को जाम से हटाया गया.

गुंडई के रूप में 50 रूपए वसूले जाते हैं

पिकअप वाहन चालकों ने बताया कि हम लोग सड़क पर चलने के लिए रोड टैक्स देते हैं, बावजूद शहर में कई जगह पर हम लोगों से गुंडई के रूप में 50 रूपए वसूले जाते हैं. एक दो जगह नहीं बल्कि 6 से सात जगह पर अवैध रूप से पैसे वसूले जाते हैं. नहीं देने पर मारपीट की घटना को भी अंजाम देते हैं. हम लोग मांग करते हैं कि वैसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई करें.

Saffrn

Trending News

15 अप्रैल को सुबह 11 बजे होगा नई सरकार का शपथ...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। नई सरकार का शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे होगा। यह...

जियोफोन पर मिलेगी रोजमर्रा की बैंकिंग, bob World Lite ऐप लॉन्च

Desk: रिलायंस जियो ने डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के अपने प्रयास के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ मिलकर फीचर फोन यूजर्स के...

नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक कल, मीटिंग के बाद कैबिनेट सचिव...

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जल्द ही सस्पेंस खत्म होने वाला है। नीतीश कुमार युग से आगे बढ़कर बिहार...

Jharkhand  सिपाही भर्ती Exam Controversy: 150 छात्रों की गिरफ्तारी, रांची सिविल...

 रांची में सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में 150 से अधिक छात्रों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, पेपर लीक...

वाल्मीकि नगर संसदीय क्षेत्र स्थित रामनगर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा...

रामनगर : भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना के अधीन रामनगर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img