बीच सड़क में पलटी पिकअप वैन, सड़क पर कई घंटो तक लगा रहा जाम

हजारीबागः समाहरणालय भवन से महज 200 मीटर की दूरी पर एक पिकअप वाहन पलट जाने से घंटो तक सड़क जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। बताते चलें कि पिकअप वाहन सल्फेट लोड कर हजारीबाग से बरही की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज गति होने के कारण एक ऑटो को बचाने के क्रम में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

ग्रामीणों की मदद से हटाया गया जाम

जिससे सड़क के बीचो-बीच वाहन पलट गई। इस सड़क दुर्घटना के कारण सड़क जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं स्थानीय लोगों के मदद से वाहन में लोड सल्फेट को सड़क के किनारे हटाया गया।

ये भी पढ़ें- इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी-20 मैच

जिसके बाद अन्य वाहन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को सड़क से किनारे करते हुए बाधित आवागमन को सामान्य किया गया। इस घटना में हालांकि किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है, सभी सुरक्षित हैं।

 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...