Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुंभ से वापस लौट रहे तीर्थ यात्रियों की टेंपो ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 2 घायल

कैमूर : कैमूर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है जहां कुंभ मेला से वापस औरंगाबाद जिला जा रहे तीर्थ यात्रियों की टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे घटनास्थल पर ही एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों द्वारा मोहनिया पुलिस और एनएचएआई को दिया गया। घटनास्थल पर दोनों लोगों ने पहुंचकर सभी घायलों को उपचार करने के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया और डेड बॉडी का कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया है।

जानकारी देते हुए मोहनिया थाना प्रभारी प्रियेश कुमार प्रियदर्शी ने बताया टेंपो द्वारा मोहनिया थाना क्षेत्र के मुठानी के पास खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया है। जिससे टेंपो में सवार रहे एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग घायल हैं। सभी लोग औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं। इनके द्वारा बताया जा रहा है कि सभी लोग कुंभ मेला से वापस अपने घर जा रहे थे। तभी आज सुबह घटना हुई है।

यह भी पढ़े : महाकुंभ यात्रा के दौरान मधुबनी स्टेशन पर AC बोगी में तोड़फोड़, श्रद्धालुओं ने तोड़े शीशे

यह भी देखें :

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

पाकुड़ में पूर्व चौकीदार के घर ACB की दबिश, 6 गाड़ियों...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए महेशपुर प्रखंड के गढ़बाड़ी गांव में पूर्व...

EPFO New Rules: पीएफ निकासी के नियमों में 3 बड़े बदलाव,...

 EPFO ने पीएफ निकासी के नियमों में तीन बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। अब कर्मचारी 90% तक पीएफ निकाल सकेंगे और रिटायरमेंट के...

Jharkhand Ambulance Strike: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 3248 कॉल...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से आपातकालीन सेवा प्रभावित हुई। चार घंटे में 3248 कॉल आए, लेकिन सिर्फ 58 मरीजों को...