Advertisment

Ranchi Crime Case: MDS छात्रा दुष्कर्म कांड में फरार आरोपी शादाब ने कोर्ट में किया Surrender

रांची के MDS छात्रा दुष्कर्म कांड में फरार आरोपी शादाब ने कोर्ट में सरेंडर किया। पुलिस अब रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में जुटी।


Ranchi Crime Case रांची: बरियातू स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहकर मास्टर इन डेंटल सर्जरी (MDS) की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी शादाब ने शनिवार को सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस पिछले चार दिनों से उसकी तलाश में शहरभर में जाल बिछाए हुए थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देते हुए अचानक कोर्ट पहुंच गया।

कोर्ट में आत्मसमर्पण के बाद उसे होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ के लिए कोर्ट में रिमांड आवेदन देगी। रिमांड मिलने के बाद उसे जेल से लाकर पूछताछ की जाएगी। इसके लिए लालपुर थाना पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।

Ranchi Crime Case: ऑनलाइन फ्लैट बुकिंग में शादाब की भूमिका की पुष्टि

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी शादाब ने ही अपने दोस्त दानिश के कहने पर ऑनलाइन फ्लैट बुक कराया था। इसी फ्लैट में बर्थडे पार्टी के बहाने छात्रा को बुलाया गया था।

जांच के अनुसार 9 अप्रैल की रात छात्रा को फ्लैट में बुलाकर मुख्य आरोपी दानिश ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने घटना के तीन दिन बाद प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद दानिश, फहद और ओली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।


Key Highlights:

• फरार आरोपी शादाब ने सिविल कोर्ट में किया सरेंडर

• कोर्ट से होटवार बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेजा गया

• पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में

• ऑनलाइन फ्लैट बुक कराने में शादाब की भूमिका सामने आई

• 9 अप्रैल की रात बर्थडे पार्टी के बहाने छात्रा को बुलाया गया था


Ranchi Crime Case: कैब से पहुंचे थे आरोपी, पहले से रची गई थी पूरी साजिश

पुलिस के अनुसार फ्लैट बुक कराने के बाद सभी आरोपी कैब से लालपुर स्थित वर्दवान कंपाउंड पहुंचे थे। गोकुल वाटिका के पांचवें तल्ले पर स्थित फ्लैट में सबसे पहले शादाब ने प्रवेश किया। इसके बाद दानिश और फहद चुपके से अंदर पहुंचे।

तीनों आरोपी करीब दो घंटे तक पीड़िता के आने का इंतजार करते रहे। आरोपी ओली शाम पांच बजे छात्रा को बहाने से फ्लैट में लेकर पहुंची। रात आठ बजे केक काटा गया और फिर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने पहले से ऐसी तैयारी कर रखी थी कि अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य लोगों को उनके आने-जाने की भनक तक नहीं लगी।

Ranchi Crime Case: अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल

घटना के बाद गोकुल वाटिका अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है। यहां 20 से अधिक फ्लैट हैं और कई परिवार रहते हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर केवल सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी निगरानी का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं था।

जांच में सामने आया कि सिक्यूरिटी गार्ड के नाम पर एक नाबालिग को रखा गया था, जो गार्ड रूम में सो रहा था। अपार्टमेंट का मुख्य गेट भी अक्सर खुला रहता था।

पुलिस ने अपार्टमेंट पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की और डीवीआर जब्त कर लिया। फ्लैट मालिक से भी पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस इस पूरे मामले में सभी तथ्यों को जोड़कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...