बेगूसराय: जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर (PK) ने सोमवार को बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर जम कर हमला बोला। प्रशांत किशोर ने राजद और कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए जन सुराज की सरकार आने पर राज्य से शराबबंदी खत्म करने की बात भी कही। बेगूसराय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर (PK) ने हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वह अब राजनीति करने के लायक नहीं हैं फिर भी भाजपा उन्हें शिखंडी की तरह यूज कर रही है।
भाजपा नीतीश को अपने फायदे के लिए यूज कर रही है जबकि वे अब राजनीति करने के लायक बिल्कुल भी नहीं बचे हैं। इस दौरान उन्होंने लालू यादव पर भी हमला किया और कहा कि जिनके कार्यकाल में बिहार में पलायन का युग शुरू हुआ आज वह भी बिहार से पलायन खत्म करने की बात कर रहे हैं। ये लोग सिर्फ जनता को बेवकूफ बना कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने में लगे हैं। आज के समय में जनता के लिए एक ही विकल्प है जो उनका भला कर सकता है और वह विकल्प है जन सुराज।
यह भी पढ़ें – Police अधिकारियों पर दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, एसपी ने कहा महिला…
PK ने कहा कि जन सुराज बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर पना उम्मीदवार खड़ा करेगी और इसके लिए अभी से उम्मीदवारों की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जन सुराज अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी सबसे पीला जुलाई अगस्त महीने में ही कर देगी। अभी से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इक्षुक उम्मीदवारों से आवेदन माँगा गया है और फिर उनकी जांच कराई जा रही है। अंतिम रूप से चयनित लोगों को ही पार्टी अपना उम्मीदवार बनाएगी।
इस दौरान PK ने बिहार में शराबबंदी कानून पर भी जमकर तंज कसा और अपनी बातों को पुनः दोहराते हुए कहा कि मैंने कई बार कहा है कि बिहार में शराबबंदी कानून सिर्फ दिखावे के लिए रह गई है। इससे राज्य को बड़े राजस्व की क्षति हो रही है। वह पैसा नेताओं एवं प्रशासन के बड़े पदाधिकारी के हाथों में जा रहा है। जन सुराज की सरकार यदि बनती है तो सबसे पहला काम बिहार से शराब बंदी कानून हटाने का काम करेगी।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- चिराग के इफ्तार में पहुंचे CM नीतीश, कई अन्य मंत्री भी रहे उपस्थित
Begusarai से अजय शास्त्री की रिपोर्ट


