Police अधिकारियों पर दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, एसपी ने कहा महिला…

क़टिहार: कटिहार में बीते दिनों Police अधिकारियों पर दुष्कर्म का आरोप निराधार निकला। मामले में जांच के बाद एसपी ने महिला को पुलिस अधिकारियों पर लगाये आरोप के समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए सात दिनों का समय दिया है। मामला कटिहार के फलका थाना क्षेत्र का है जहां एक महिला ने पूर्णिया डीआईजी के जनता दरबार में पहुंच कर फलका थानाध्यक्ष और एक अन्य Police अधिकारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। एसपी ने मामले की जांच करवाई तो आरोप निराधार निकला।

मामले में कटिहार के एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि महिला के आरोप पर महिला Police अधिकारियों की टीम के समक्ष जब जांच की गई तो पूरा मामला झूठा निकला बावजूद इसके महिला को साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए 7 दिनों का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि महिला इससे पहले भी कई लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगा कर उनसे पैसे ऐंठ चुकी है। इससे पहले एल एंड टी फाइनेंस के मैनेजर और महिला के स्थानीय वार्ड प्रतिनिधि को भी महिला इस तरह से अपना शिकार बना चुकी है।

एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि अंतिम जिस दिन जिस समय नाजिया थाना प्रभारी पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है, उस समय फलका थाना प्रभारी मुन्ना पटेल कटिहार एसपी कार्यालय के कक्ष में डीआईजी के मीटिंग में उपस्थित थे। ऐसे में यह आरोप पूरी तरह निराधार लग रहा है लेकिन फिर भी नाजिया को 7 दिन अपने आरोपों के समर्थन में सबूत प्रस्तुत करने के लिए समय दिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Begusarai मक्का अनुसंधान केंद्र शिफ्ट होगा कर्णाटक, पत्र वायरल होने के बाद…

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...