Advertisement
Advertisement

PK हुए रिहा, बिना शर्त मिली जमानत

पटना: इस वक्त की बड़ी खबर है राजधानी पटना से जहां प्रशांत किशोर को रिहा कर दिया गया है। प्रशांत किशोर को सोमवार की शाम में बेउर जेल से बेउर थाना लाया गया और फिर वहां उन्हें कुछ देर बैठाया गया। बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर बिना शर्त जमानत दे दी गई है जिसके बाद उन्हें बेउर जेल से बेउर थाना लाया गया और फिर उन्हें रिहा कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर के वकील बिना शर्त जमानत लेकर बेउर थाना पहुंचे जहां उन्हें जेल से पुलिस की गाड़ी में लाया गया और फिर जमानत के कागजात पर प्रशांत किशोर का हस्ताक्षर लिया गया। इसके बाद फिर उन्हें पुलिस साथ में लेकर निकल गई। हालांकि इस दौरान पुलिसकर्मी कुछ भी कहने से बचते रहे। बता दें कि पिछले पांच दिनों से गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के समीप आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने सोमवार की अहले सुबह गिरफ्तार कर लिया था। प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के करीब छः घंटे बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया।

कोर्ट में मजिस्ट्रेट ने प्रशांत किशोर को सशर्त जमानत दी जिसके बाद प्रशांत किशोर ने जमानत लेने से इंकार कर दिया और कहा कि वे जेल जाना पसंद करेंगे लेकिन सशर्त जमानत नहीं लेंगे। इस दौरान कोर्ट में काफी देर तक माहौल गर्म रहा और प्रशांत किशोर के समर्थकों के हंगामे में कई लोग घायल भी हुए। बाद में भारी सुरक्षा के बीच प्रशांत किशोर को पुलिस लेकर बेउर जेल गई। बाद में देर शाम उन्हें बिना शर्त जमानत मिल गई जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    CM पहुंचे पटना साहिब गुरुद्वारा, दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व में हुए शामिल

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

PK PK PK PK

PK

Commercial Advertisment

Nisha Bhagat Death Case: 10 मिनट का फेसबुक लाइव और फिर...

Nisha Bhagat Death Case, रांची: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई। घटना से...

Bihar Education Department Salary Irregularity: बिहार में वेतन भुगतान के नाम...

Bihar Education Department Salary Irregularity, पटना: बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। HRMS पोर्टल पर कथित...

साप्ताहिक राशिफल (2 नवंबर से 8 नवंबर 2026): मेष से मीन...

2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कर