CM पहुंचे पटना साहिब गुरुद्वारा, दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व में हुए शामिल

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व पर तख्त श्रीहरिमंदिर जी परिसर, पटना साहिब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने तख्त श्रीहरिमंदिर जी, पटना साहिब में मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से आये जत्थेदारों, श्री हरिमंदिर जी प्रबंधक कमिटी के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को तलवार, अंगवस्त्र, सरोपा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा बाल लीला मैणी संगत जाकर वहां भी मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी, पटना साहिब के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले,

2 9 scaled 22Scope News

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमण्डल के आयुक्त मयंक बरबड़े, पटना प्रक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक गरिमा मलिक, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार, अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारीगण, सिख संगत, सेवादार एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बिहार में चल रही है Scripted Film, तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा…

CM CM CM

CM

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...