तेजस्वी की यात्रा पर पीके का तंज, बोले- सरकार से बाहर हुए तो याद आयी जनता

पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज यानी 20 फरवरी से ‘जन विश्वास यात्रा’ पर निकल गए हैं। इस पर जन सुराज के सूत्रधार व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के नेता हैं और कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं। इसलिए वो पदयात्रा कर रहे हैं। तेजस्वी यादव कल तक उपमुख्यमंत्री थे पर नीतीश कुमार ने झटक कर तेजस्वी को किनारे लगा दिया तो अब उनको बिहार की जनता की याद आ रही है।

प्रशांत किशोर का कोई दल नहीं है प्रशांत किशोर किसी से वोट नहीं मांग रहे हैं। प्रशांत किशोर ये नहीं कह रहे हैं कि हमको जीता कर मुख्यमंत्री बना दीजिए। प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा इसलिए चला रहे हैं ताकि बिहार की जनता के अंदर जागरूकता फैले इस बात की कि उन्होंने अब तक जात-पात की चिंता तो कि पर अपने बच्चों की चिंता नहीं की। मेरे और उनके पदयात्रा के उद्येश्य में फर्क है मैं पिछले 18 महीने से पदयात्रा ही कर रहा हूं। बाकियों की तरह एक दिन रैली नहीं कर रहा हूं दूसरे दिन वोट नहीं मांग रहा और न ही तीसरे दिन चुनाव लड़ने की योजना बना रहा हूं। मैं बाकियों की तरह सिपाही-पुलिस लेकर भी नहीं चल रहा हूं।

नीतीश कुमार को मैं खुली चुनौती देता हूं वो अपने अगल-बगल सुरक्षा हटा कर बिहार के किसी एक गांव या पंचायत में पैदल चल कर दिखा दे मैं मान जाउंगा। नीतीश कुमार में दम नहीं है कि वो किसी पंचायत में पैदल चल कर दिखा सकते हैं। वहीं मैं 18 महीने से गांव में ही चल रहा हूं और लोगों को जागरूक कर रहा हूं कि आपने लिए न सही अपने बच्चों के लिए जागरूक बनिए।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...