सिमडेगा हॉकी की नर्सरी : खिलाड़ियों को ऑनलाइन कार्यों में नहीं होगी कोई दिक्कत

सिमडेगा : सिमडेगा हॉकी की नर्सरी : सिमडेगा जिसे हॉकी की नर्सरी कहा जाता है जहां पर दर्जनों ऐसे खिलाड़ी उत्पन्न हुए हैं जो देश विदेश में जाकर खेलते हुए पूरे भारत देश का नाम रोशन किया है. खेल के क्षेत्र में सिमडेगा की बेटियां अग्रसर है. वहीं दूसरी ओर उन्हें कंप्यूटर शिक्षा में बढ़ावा देने के लिए हॉकी सिमडेगा की पहल पर सिमडेगा के सहभागी कंप्यूटर एजुकेशन संस्थान के द्वारा निशुल्क 50 हॉकी खिलाड़ियों को कंप्यूटर दक्षता की प्रशिक्षण प्रत्येक रविवार को देने का कार्य कर रही है.

हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कौन बेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल के क्षेत्र में हमारे सिमडेगा की बेटियां सशक्त हैं और अच्छे खेल का प्रदर्शन करती हैं. जहां पर डिजिटल युग में उन्हें कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने के लिए यह कदम उठाया गया है. कंप्यूटर एजुकेशन द्वारा उन्हें निःशुल्क प्रशिक्षण भी दी जा रही है जिससे वह भविष्य में बेहतर खेल कर आगे बढ़ सके. उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्यों में उन्हें दिक्कत नहीं होगी. इसके लिए यह कदम उठाया गया है.

रिपोर्ट: विकास साहू

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...