डिजीटल डेस्क : PM Attacks Congress – बोले – कांग्रेस अर्बन नक्सल का नया रूप। हरियाणा में 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए PM नरेंद्र मोदी आज भाजपा के प्रचार को धार देने कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में पहुंचे और रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में PM नरेंद्र मोदी यहां से हरियाणा के 6 जिलों की 23 विधानसभा सीटों को साधा।
बोले – ‘कांग्रेस देश की एकता पर लगातार हमला कर रही है। भाजपा को बदनाम करने के लिए उसको भारत को बदनाम करने में शर्म नहीं आ रही है। इसलिए अब कांग्रेस और उसके साथियों से सावधान रहना है। आज की कांग्रेस अर्बन नक्सल का नया रूप बन गई है। कांग्रेस को अब झूठ बोलने में कोई शर्म नहीं आती है। कांग्रेस हर रोज एक नया झूठ बोलती है’।
PM नरेंद्र मोदी का बड़ा हमला –आरक्षण विरोधी है कांग्रेस
पीएम नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में भाजपा की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस आरक्षण विरोधी है। देश में सबसे बड़ा ओबीसी, दलित विरोधी यदि कोई है तो वह कांग्रेस का परिवार है। वे सरकार में आये तो दलितों और पीड़ितों का आरक्षण खत्म कर देंगे, यही इस परिवार की सच्चाई है।
कांग्रेस का परिवार हमेशा से ही बाबा साहब अंबेडकर से नफरत करता रहा है। इस परिवार ने हमेशा दलितों, ओबीसी और आदिवासियों को अपमानित किया है। नेहरू जी जब पीएम थे तो आरक्षण का विरोध किया था और राज्यों के सीएम को पत्र लिखा था।
नेहरू जी ने ये भी कहा था कि आरक्षण वाले नौकरी पा जाएंगे, तो सरकारी नौकरी की क्वालिटी खराब हो जाएगी। नेहरू के बाद इंदिरा गांधी ने भी ओबीसी आरक्षण पर रोक लगा रखी थी।
राजीव गांधी ने भी नेता प्रतिपक्ष के रूप में आरक्षण का पुरजोर विरोध किया था और एक इंटरव्यू में आरक्षण पाने वालों को बुद्धू तक कह दिया था। एससी-एसटी और ओबीसी समाज का इससे बड़ा अपमान क्या हो सकता है’।
PM बोले – जब तक मोदी है, जस का तस रहेगा आरक्षण
इसी क्रम में PM नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, ‘कांग्रेस का शाही परिवार आरक्षण खत्म करने पर अड़ रहा है। मेरी बात कांग्रेस कान खोलकर सुन ले.. जब तक मोदी है.. तब-तक बाबा साहब के दिए आरक्षण में रत्ती भर लूट करने नहीं दूंगा। एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण रहेगा।
कांग्रेस की राजनीति झूठे वादे और देश में आराजकता फैलाने के हथकंडों तक सीमित हो चुकी है। कांग्रेस ने ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर कितना बवाल किया था। अब ये ओपीएस का नाम लेना बंद कर दिये हैं। दूसरी ओर कर्मचारियों की हितैषी भाजपा सरकार नई पेंशन स्कीम लेकर आई है। इसमें कर्मचारियों के लिए निश्चित पेंशन की गारंटी है।
सरकारी कर्मचारियों ने इस पर बहुत खुशी जताई है।
कांग्रेस धारा 370 का समर्थन करके आतंक और अलगाव के उस कालखंड का वापस लाना चाहती है जिसके कारण हरियाणा के अनेक माताओं को अपनी संतान गंवानी पड़ी। कांग्रेस हरियाणा की माताओं से उनकी संतानों को छिनना चाहती है। क्या कांग्रेस को धारा 370 लाने देंगे क्या?
कांग्रेस ने किसानों के साथ-साथ वीर जवानों को भी धोखा दिया है। भाजपा ने पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक, वन पेंशन लागू किय। हरियाणा के पूर्व सैनिकों को मदद मिली है’।
PM : तुष्टीकरण के लिए कुछ भी कर सकती है कांग्रेस, कर्नाटक टटता उदाहरण
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘कर्नाटक में गणपति को भी सलाखों के पीछे डाल दिया है। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती है। कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण ही सबसे बड़ा लक्ष्य है। आज तो हालत ये हो गई है कि कांग्रेस के राज में कर्नाटक में गणपति जी को भी सलाखों के पीछे डाला जा रहा है।
पूरा देश आज गणेश उत्सव मना रहा है… और कांग्रेस विघ्नहर्ता की पूजा में भी विघ्न डाल रही है। गांधी जी हमेशा सत्य की वकालत करते थ।
आजादी के बाद कुछ वर्षों तक महात्मा गांधी के संस्कारों का असर रहा है। आज यह पुराने वाली कांग्रेस नहीं है। कर्नाटक में 1200 किसानों ने आत्महत्या की है। सूखा पीड़ित किसानों को कांग्रेस ने मदद नहीं की है। ये झूठे लोग हरियाणा में बड़ी-बड़ी बातें करते है।
कांग्रेस में यदि साहस है कि कर्नाटक में किसान योजना लागू करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक और तेलंगाना में कितनी फसलें एमएसपी पर खरीदते हैं। भाजपा की केंद्र सरकार ने किसान का बोझ अपने ऊपर लेने के लिए अनेक प्रयास किये हैं।
भाजपा सरकार के पहले 100 दिन अभी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन हमारी सरकार लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के काम शुरू कर चुकी है। 3 करोड़ पक्के घर गरीब परिवारों के लिए स्वीकृत किए गए हैं’।
प्रधानमंत्री ने हरियाणा के मौजूदा सीएम के बेटे के लिए मांगा आशीर्वाद
अपने संबोधन में आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि –‘हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। आज गीता की पावन धरती कुरुक्षेत्र पर आकर काफी खुशी हो रही है। यहां गीता का ज्ञान है सरस्वती सभ्यता के निशान है। तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का निवेदन करने आया हूं। दिल्ली में तीसरी बार मुझे सरकार में बैठाया।
हरियाणा का उत्साह देखकर मेरा अनुभव कह रहा है कि तीसरी बार फिर हरियाणा में हमारी सरकार बनेगी। दिल्ली में केंद्र में जिसकी सरकार होती है, हरियाणा में उसकी सरकार होती है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री खुद कुरुक्षेत्र की एक सीट से दावेदार हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री की चर्चा अब पूरे देश में हो रही है। पिछड़े समाज से निकलना और यहां तक पहुंच कर सादगी से रहना मुख्यमंत्री की खास बात है। मुख्यमंत्री की मेहनत और लगन बड़ों से भी बड़ी है। हरियाणा के इस बेटे को आशीर्वाद दीजिए’।
Highlights


