PM Modi ने महाराष्ट्र की जीत पर जनता को दी बधाई और झारखंड में झामुमो को दी शुभकामनाएं

डिजीटल डेस्क : PM Modi ने महाराष्ट्र की जीत पर जनता को दी बधाई और झारखंड में झामुमो को दी शुभकामनाएं। शनिवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के आ रहे नतीजे में इतिहास रचे जाने की पुष्टि होने के बाद PM नरेंद्र Modi ने वोटरों का आभार प्रकट किया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को बहुमत मिल चुका है। महाराष्ट्र में भाजपा और उसके सहयोगी दल 141 सीटों पर आगे हैं एवं भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

PM नरेंद्र Modi ने शनिवार शाम को अपने संदेश में महाराष्ट्र की जीत पर वहां की जनता को दी बधाई और झारखंड में सत्ता में बड़ी जीत के साथ सत्ता में वापसी कर रही झामुमो को शुभकामनाएं दीं।

PM नरेंद्र Modi ने कहा कि लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में एनडीए हमेशा आगे रहेगा।

PM Modi बोले – ‘…एकजुट होकर हम और ऊंची उड़ान भरेंगे’

PM नरेंद्र Modi ने महाराष्ट्र मिली ऐतिहासिक जीत पर राज्य की जनता को बधाई दी है। महाराष्ट्र में बड़ी जीत के बाद PM नरेंद्र Modi ने लोगों का आभार व्यक्त किया।

PM नरेंद्र Modi ने कहा कि – ‘यह जीत ऐतिहासिक है। एक साथ होकर हम और भी ज्यादा ऊंची उड़ान भरेंगे। महाराष्ट्र के भाइयों और बहनों, विशेषकर राज्य के युवा और महिलाओं का एनडीए की ऐतिहासिक जीत के लिए आभार व्यक्त करता हूं। मैं लोगों को आश्वासन देता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा’।

PM नरेंद्र Modi के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराष्ट्र के लोगों का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि  – ‘जय महाराष्ट्र। इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए महाराष्ट्र की जनता का कोटि-कोटि वंदन।

…छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहेब आंबेडकर जी, ज्योतिबा फुले जी और वीर सावरकर जी की पुण्यभूमि महाराष्ट्र ने विकास के साथ-साथ संस्कृति और राष्ट्र को सर्वोपरि रखने वाले महायुति गठबंधन को इतना प्रचंड जनादेश देकर भ्रम और झूठ के सहारे संविधान के नकली हितैषी बनने वालों की दुकान पर ताला लगाने का काम किया है।

…यह जीत हर एक महाराष्ट्रवासी की जीत है’।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फाइल फोटो

झारखंड में झामुमो को PM Modi ने दी शुभकामनाएं, वोटरों का जताया आभार

झारखंड में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के सामने आए परिणाम और प्राप्त रुझानों में सत्ता में रहते हुए ऐतिहासिक तौर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन वापसी हुई है। यहां प्रतिपक्षी भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन महज 18 सीटों पर ही आगे है। PM नरेंद्र Modi ने राज्य में झामुमो गठबंधन के प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी।

PM नरेंद्र Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि – ‘मैं झारखंड के लोगों का हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा आगे रहेंगे। मैं झामुमो को उनके प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देता हूं’।

इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी प्रतिक्रिया दी है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि – ‘झारखंड में भाजपा को सबसे अधिक मत प्रतिशत का आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश वासियों का आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही, झारखंड भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

भाजपा के लिए जनजातीय समाज की आकांक्षाओं की पूर्ति और उनकी अस्मिता की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। एनडीए की केंद्र सरकार झारखंड वासियों की उन्नति, प्रगति और जनजातीय विरासतों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और मोदी जी के नेतृत्व में हम निरंतर इस दिशा में कार्य करते रहेंगे। भाजपा झारखंड में एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी’।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फाइल फोटो

संपन्न हुए उपचुनावों के नतीजों पर पीएम मोदी और अमित शाह ने एनडीए कार्यकर्ताओं को सराहा

महाराष्ट्र और झारखंड के साथ ही देश में दो लोकसभा और राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनावों में आए नतीजों पर भी PM नरेंद्र Modi प्रतिक्रिया दी है।

PM नरेंद्र Modi ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि – ‘एनडीए के जनहितैषी प्रयास हर जगह गूंजते हैं। मैं विभिन्न उपचुनावों के लिए एनडीए उम्मीदवारों को आशीर्वाद देने के लिए विभिन्न राज्यों के लोगों का धन्यवाद। हम उनके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

…जमीनी स्तर पर किए गए प्रयास के लिए मुझे एनडीए कार्यकर्ताओं पर गर्व है। उन्होंने कड़ी मेहनत की और लोगों के पास जाकर सरकार के एजेंडे के बारे में उन्हें विस्तार से बताया’।

इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उपचुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमित शाह ने कहा कि – ‘देशभर में हुए उपचुनावों में विजयी होने वाले एनडीए के सभी प्रत्याशियों को बधाई देता हूं। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास और विश्वास के सुंदर कालखंड का साक्षी बन रहा है।

…लोकसभा चुनाव, हरियाणा या महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनावों में एनडीए की यह जीत स्पष्ट करती है कि देश वासियों का मोदी जी पर अटूट भरोसा है। एनडीए के ये विजयी प्रत्याशी विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना सर्वोच्च योगदान देते रहेंगे’।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates