जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पकार हैं। जिन्होंने
पिछले आठ वर्षों के कार्यकाल में लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव लाया, राजनीति की वर्षों पुरानी संस्कृति बदली और देश का मान पूरे विश्व में बढ़ाया। सांसद विद्युत वरण
महतो बुधवार को बिस्टुपुर स्थित अपने कार्यालय में प्रेस-वार्ता को संबोधित कर रहे थे। सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आठ वर्ष के सफ़ल और
उपलब्धियों से भरे कार्यकाल पूरा होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्षों का कार्यकाल देश के कायाकल्प करने वाला रहा है। इन 8 वर्षों में
प्रधानमंत्री ने देश के गरीबों के जीवन बदलने का अभियान चलाया, तो पारदर्शिता के साथ सुशासन के नए मानदंड गढ़े। भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर कड़े प्रहार किए, तो पूरी
दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ाया है।
JAMSHEDPUR : NH-33 स्थित टायर गोदाम में लगी आग
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल की तरह देश को एकता की सूत्र के पिरोया है। कश्मीर से धारा 370 हटाकर सशक्त नेतृत्व का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के
नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं और हमारी सेनाएं सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और गलवान मुद्दे पर कार्रवाई के माध्यम से पाकिस्तान और चीन को माकूल जवाब दे
रही है। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला महामंत्री अनिल मोदी, ग्रामीण जिला महामंत्री हराधन सिंह
समेत महानगर जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद थे।

















