PM Modi in Varanasi : 10 सालों में बनारस का हुआ कायाकल्प, 30 के समूह में गाते-बजाते वोटिंग को पहुंचें महिलाएं

PM Modi ने कहा कि 10 सालों में बनारस का कायाकल्प हुआ है। हर बहन 30-30 महिलाओं के समूह में वोटिंग के दिन गाना गाते-गाते और थाली बजाते-बजाते मतदान केंद्र पहुंचें और मतदान कर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाएं।

वाराणसी : PM Modi in Varanasi – वाराणसी शहर के डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मंगलवार शाम को आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में महिलाओं ने PM Modi का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। सम्मेलन में पहुंचीं हर उम्र और वर्ग की महिलाओं का अभिनंदन और आभार व्यक्त करते हुए PM Modi ने कहा कि 10 सालों में बनारस का कायाकल्प हुआ है। हर बहन 30-30 महिलाओं के समूह में वोटिंग के दिन गाना गाते-गाते और थाली बजाते-बजाते मतदान केंद्र पहुंचें और मतदान कर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाएं। रिकॉर्ड वोटिंग कराएं और हर बूथ पर कमल खिलाएं।

नमो पार्वती पतये हर- हर महादेव के साथ शुरू हुआ PM Modi का संबोधन

इससे पहले नमो पार्वती पतये हर- हर महादेव के साथ PM Modi ने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि काशी में राजकाज बाबा विश्वनाथ का है लेकिन  व्यवस्था माता अन्नपूर्णा चलती हैं। भोजपुरी में बोले कि पहली बार है नामांकन अपने माई के उपस्थिति के बिना कइले हइं। मां गंगा ही हमरी माई हईं। बोले इतनी सारी मातृ शक्ति की मौजूदगी मुझे अभिभूत कर रही हैं। पीएम ने कहा कि आप सभी समय निकालकर आईं। आपका आभारी हूं। बनारस को लेकर निश्चिंत रहता हूं। आप सब संभाल लेती हैं। इस गर्मी में स्वास्थ्य का ध्यान रखिये। आपको गांवों में जाना होता है, पानी खूब पीजिये। बिना खाए घर से मत निकलिए।

PM Modi ने कहा कि 10 साल में पहली बार सरकार की नीतियों से लेकर निर्णय तक हमारी माताएं बहने केंद्र में आईं। इस पर चर्चा न हुई हो लेकिन भारत की सक्सेस स्टोरी का फैक्टर है।
वाराणसी में मंगलवार की शाम ई कार्ट से कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी

PM Modi बोले – इंडी गठबंधन महिला विरोधी, पहले सपा के लड़के करते थे गलती, अब करके दिखाएं

PM Modi ने कहा कि 10 साल में पहली बार सरकार की नीतियों से लेकर निर्णय तक हमारी माताएं बहने केंद्र में आईं। इस पर चर्चा न हुई हो लेकिन भारत की सक्सेस स्टोरी का फैक्टर है। महिलाओं के बिना जब घर नहीं चलता तो देश कैसे चल जाता। ये बात पिछली सरकार को समझ नहीं आई। कांग्रेस ने केवल उपेक्षा की असुरक्षा दी। इंडी गंठबंधन महिला विराधी है। बनारस के लोग यूपी बाहर दोनों में रहे हैं। पहले जंगल राज था। बहन बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था। सपा वाले कहते थे लड़के हैं लड़कों से गलती हो जाती है। आज सपा के लड़के गलती कर के दिखाएं। योगी सरकार जो हाल करेगी कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। जन औषधि केंद्रों पर 80% डिस्काउंट की सुविधा शुरू किया। 90 हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को पीएम मातृ योजना का लाभ मिला। पोषण के लिए 6000 रुपये दिए हैं।

PM Modi बोले – 10 सालों में पर्यटकों के आगमन से बनारस के लोगों को हुआ फायदा

PM Modi ने कहा कि 10 साल में बनारस में जमीन से लेकर मकान तक का रेट बढ़ता चला जा रहा है क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में यहां पर्यटकों का आगमन हो रहा है। व्यापार बढ़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा फायदा बनारस के ही लोगों को हो रहा है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से यहां खिलौने बेचने वाला कमा रहा है, नाव वाला कमा रहा है, ऑटो रिक्शा वाला कमा रहा है।

PM Modi ने कहा कि 10 साल में बनारस में जमीन से लेकर मकान तक का रेट बढ़ता चला जा रहा है क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में यहां पर्यटकों का आगमन हो रहा है। व्यापार बढ़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा फायदा बनारस के ही लोगों को हो रहा है।
वाराणसी में मंगलवार को एक कार्यक्रम में मंच पर पीएम मोदी और सीएम योगी

PM Modi बोले – बनारसियों ने जाना सोलर प्लांट का फायदा, होने लगी है बचता

PM Modi बोले कि कुछ महीने पहले ही पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना शुरू की गई है। बनारस में 2000 से ज्यादा घरों में सोलर प्लांट लग चुका है। इससे भी लोगों के बिजली बिल में महीने के दो से ढाई हजार रुपये बच रहे हैं। मतलब साल का 25 से 30 हजार बच रहा है। 4 जून के बाद आपके आशीर्वाद से जब नई सरकार बनेगी और इसका विस्तार होगा और हर परिवार को 75 हजार यह सोलर पैनल के लिए दिया जाएगा और आपका बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। PM Modi ने आगे कहा कि अस्पताल का पूरा खर्चा आपका बेटा मोदी उठाएगा और बनारस में जिन लोगों ने इस योजना का लाभ लिया है। अब तक करीब उनका अस्पताल में जो खर्च होने वाला था वह पैसा बच गया है। अब तो मोदी ने यह तय किया है कि हमारे देश में हमारे, काशी में किसी भी परिवार में 70 साल के ऊपर के जो भी माता-पिता, दादा दादी, चाचा चाचा, नाना नानी जो भी होंगे। अब उनके खर्च की जिम्मेदारी भी मेरी होगी। 5 लाख तक का खर्च आपका बेटा मोदी करेगा।

CM Yogi ने लगवाया 400 पार का नारा

CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि आधी आबादी को देश की संसद प्रतिनिधित्व का मौका PM Modi ने दिया। वर्ष 2014 के पहले बेटियां असुरक्षित थीं। आज महिलाएं सुरक्षित हैं। देश की सीमा सुरक्षित है। हर तबके में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को PM Modi ने आगे बढ़ाया है। CM Yogi ने महिलाओं से फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार चार सौ पार का नारा लगवाया। इस दौरान मंच पर चंदौली के सांसद महेंद्र नाथ पांडेय, बीपी सरोज आदि मौजूद रहे।

Share with family and friends: