PM Modi : भारत की युवा-शक्ति बनाएगी भारत को विकसित…लक्ष्य बड़ा लेकिन असंभव नहीं

डिजिटल डेस्क । PM Modi : भारत की युवा-शक्ति बनाएगी भारत को विकसित…लक्ष्य बड़ा लेकिन असंभव नहीं। रविवार को भारत मंडपम पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के प्रतिभागियों से मुलाकात की।

स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित कहते हुए PM Modi ने कहा कि – ‘…मुझे विश्वास है कि भारत की युवा शक्ति भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएगी। डेटा की गणना करने वाले लोग सोच सकते हैं कि यह असंभव है, लेकिन मैं जानता हूं कि यह लक्ष्य भले ही बड़ा हो, असंभव नहीं है’।

‘स्वामी विवेकानंद को देश के युवाओं पर था भरोसा, उनपर मेरा पूरा भरोसा…’

इसी क्रम में PM Modi ने आगे कहा कि – ‘…आज पूरा देश स्वामी विवेकानंद को याद कर रहा है, उन्हें नमन कर रहा है। स्वामी विवेकानंद को देश के युवाओं पर बहुत भरोसा था। स्वामी जी कहते थे कि मुझे युवा पीढ़ी पर भरोसा है, नई पीढ़ी पर भरोसा है।

…स्वामी जी कहते थे, मेरे कार्यकर्ता युवा पीढ़ी से आएंगे… जैसे विवेकानंद जी को आप पर भरोसा था, मुझे भी विवेकानंद जी पर भरोसा है। मुझे उनकी कही हर बात पर भरोसा है। स्वामी विवेकानंद ने भारत के युवाओं के लिए जो भी सोचा और कहा है, उस पर मुझे पूरी आस्था है’।

भारत मंडपम में रविवार को संबोधन देते पीएम मोदी।
भारत मंडपम में रविवार को संबोधन देते पीएम मोदी।

बोले PM Modi – दुनिया की कोई भी ताकत हमें विकसित होने से नहीं रोक सकती…

युवाओं से सीधा संवाद करने के क्रम में PM Modi ने आगे कहा कि – ‘अगर हमारे हर निर्णय, कदम और नीति का मार्गदर्शन ‘विकसित भारत’ का विचार करे तो दुनिया की कोई भी ताकत हमें विकसित होने से नहीं रोक सकती। आज भारत के युवाओं की ऊर्जा ने भारत मंडपम को जोश से भर दिया है।

भारत मंडपम में संबोधन देते पीएम मोदी।
भारत मंडपम में संबोधन देते पीएम मोदी।

…समय के चक्र को देखिए। इसी भारत मंडपम में, जहां आप सब एकत्र हुए हैं, वैश्विक नेता विश्व के भविष्य पर चर्चा कर रहे थे। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आज उसी स्थान पर हूं, जहां देश के युवा भारत के अगले 25 वर्षों का रोडमैप तैयार कर रहे हैं।

…कुछ महीने पहले, मैं अपने निवास पर युवा एथलीटों के एक समूह से मिला, और उनमें से एक ने खड़े होकर कहा, ‘मोदी जी, आप दुनिया के लिए भले ही प्रधानमंत्री हों, लेकिन हमारे लिए प्रधानमंत्री का मतलब ‘परम मित्र’ है। मुझे आप पर बहुत भरोसा है। यह विश्वास ही है जो विकसित भारत युवा नेता संवाद को आगे बढ़ाता है। मेरा विश्वास है कि भारत के युवाओं की ताकत से भारत जल्द ही एक विकसित राष्ट्र बनेगा’।

भारत मंडपम में संबोधन देते पीएम मोदी।
भारत मंडपम में संबोधन देते पीएम मोदी।

PM Modi बोले – ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ का मकसद युवा नेतृत्व का विकास करना

इसी क्रम में PM Modi  ने कहा कि – ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ का मकसद युवा नेतृत्व का विकास करना है। जो देश के विकास के विजन को प्रमुखता देते हुए राजनीति में आगे बढ़े। इस युवा महोत्सव को युवा के लिए युवाओं द्वारा युवा संकल्प के साथ पेश किया गया है।

… यह केवल एक आयोजन नहीं बल्कि अभियान है, युवाओं को सशक्त करने, उनकी नेतृत्व क्षमता व्यावहारिक विचार जो कि विकसित भारत की परिकल्पना के अनुरूप है। युवाओं को महोत्सव में उनकी योग्यता के अनुरूप प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इस बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव सांस्कृतिक आदान-प्रदान और युवा ऊर्जा का प्रतीक रहा है, देश निर्माण और विकास के विजन में भी सम्मिलित हो रहा है।

इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय युवा महोत्सव को पारंपरिक तरीके से आयोजित करने की 25 साल पुरानी परंपरा को तोड़ना है। यह बिना किसी राजनीतिक संबद्धता वाले एक लाख युवाओं को राजनीति में शामिल करने और उन्हें विकसित भारत के विचारों को वास्तविकता के धरातल पर उतारने के संबंध में हैं’।

भारत मंडपम में रविवार को युवाओं से संवाद के लिए पहुंचे पीएम मोदी। साथ में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जयंत चौधरी आदि।
भारत मंडपम में रविवार को युवाओं से संवाद के लिए पहुंचे पीएम मोदी। साथ में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जयंत चौधरी आदि।

गैरराजनीतिक क्षेत्र के एक लाख युवाओं को राजनीति में लाने के PM Modi के प्रयासों के क्रम में हुुआ विशेष आयोजन

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत मंडपम पहुंचे। यहां PM Modi ने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में प्रतिभागियों के साथ मुलाकात करने के क्रम में साझा किया कि यह कार्यक्रम बिना किसी राजनीतिक संबंध वाले एक लाख युवाओं को राजनीति में लाने के उनके प्रयासों के तहत आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान PM Modi ने युवाओं से 2047 के विकसित भारत के रोड मैप पर उनके विचारों को जानने की कोशिश भी की। भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में PM Modi ने युवाओं के साथ महिला सशक्तिकरण, विकसित भारत, डिजिटल भारत, खेलों में श्रेष्ठता जैसे 10 विषयों पर प्रेजेंटेशन भी देखे।

कार्यक्रम में देश निर्माण के 10 विषयों पर 2047 में विकसित भारत के लिए उनके विजन को सम्मिलित किया गया। इसे युवाओं की राजनीति की पाठशाला कहा जा रहा है। इसी क्रम में  विकसित भारत युवा नेता संवाद के दूसरे दिन विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों ने भारत मंडपम में जुटे युवाओं को बताया कि टेक्नोलॉजी आज की महती जरूरत है। इसलिए उन्हें इसमें खुद को लगातार अपग्रेड करना होगा। विकसित भारत के रोडमैप पर चर्चा के दौरान युवाओं से भारत को स्टार्टअप राजधानी बनाने का आह्वान भी किया गया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates