मोतिहारी चिमनी ब्लास्ट में अब तक 9 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद का एलान- पीएम मोदी

मोतिहारी : मोतिहारी चिमनी ब्लास्ट- पूर्वी चंपारण जिला के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है.

थाना क्षेत्र के चंपापुर नरीरगिर चौक के समीप ईंट-भट्ठा में आग लगने के बाद उसका

चिमनी ब्लास्ट के साथ नीचे गिर गया. जिसमें दबने से नौ लोगों की मौत होने की बात बतायी जा रही है.

जबकि 15 लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

घायलों को रक्सौल के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है.

पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की मदद का एलान किया. घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी

chmni blast1 22Scope News

मोतिहारी चिमनी ब्लास्ट: ईंट भट्ठा के संचालक इरशाद अहमद की भी हुई मौत

मृतकों में ईंट भट्ठा के संचालक इरशाद अहमद भी शामिल हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम शीर्षत कपिल अशोक और एसपी डॉ. कुमार आशीष समेत कई अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची. कई थाना की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. दस एंबुलेंस बचाव कार्य में लगाए गए हैं. एसडीआरएफ की टीम बुलायी गई है. एसडीआरएफ और अग्निशमन दल की टीम मलवा को हटाकर उसमें दबे लोगों को निकालने में लगी है.

डीएम ने की सात लोगों की मौत और नौ के जख्मी होने की पुष्टि

मौसम प्रतिकू्ल होने के कारण घना कोहरा के बावजूद बचाव और राहत कार्य जारी है. घटनास्थल के पास जेनरेटर और लाइट की व्यवस्था की गई है. डीएम ने सात लोगों की मौत और नौ लोगों के जख्मी होने की पुष्टि की है. घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक अफरा-तफरी मची हुई है. लोग अपनों को ढ़ूढ़ने में लगे हैं. वहीं इस घटना में मरने वालों की संभावना बढ़ने की संभावना है. कई लोग अभी भी लापता हैं.

मोतिहारी चिमनी ब्लास्ट: तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ चिमनी

मिली जानकारी के अनुसार दो पार्टनर ने मिलकर ईंट भट्ठा चिमनी का संचालन कर रहे थे. चिमनी तैयार हो गया और शुक्रवार को उसकी शुरुआत करने को लेकर उसमें आग लगायी गयी. ईंट भट्ठा के शुरुआत को लेकर चिमनी पर हीं भोज का आयोजन किया गया था. जिस कारण वहां काफी लोग इकट्ठा थे और भट्ठा के उपर काम भी चल रहा था. भट्ठा को जलाने के कुछ देर बाद अचानक तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ और ईंट-भट्ठा का चिमनी टूटकर नीचे गिर गया.

कई लोगों के दबे होने की आशंका

चिमनी के नीचे गिरने से ईंट भट्ठा का एक बड़ा भाग ध्वस्त हो गया. इस घटना में कई लोग दब गए. जिस कारण वहां अफरा-तफरी मच गई. शुरुआत में पांच लोगों का शव निकाला गया. बचाव और राहत कार्य शुरु हुआ. उसके बाद मृतकों की संख्या बढ़ने लगी. अब तक कुल नौ लोगों का शव बरामद हुआ है. मलवे में दबे 15 लोगों को जिंदा निकाला गया. जिनका इलाज चल रहा है. जबकि कई लोगों के अभी भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

इन लोगों की हुई मौत और ये हुए गंभीर रूप से घायल

इस घटना में आमोदेई निवासी व चिमनी के मालिक इरशाद अहमद की घटना स्थल पर मौत हो गई. मृतकों में मोहम्मद बन्नू, महम्मद साबिक, दीपक कुमार, बुधाई लाल, सुभाष कुमार, साजिद आलम और अनिल बैठा की पहचान हुई है. मृतकों की पहचान करने में काफी मुश्किलें आ रही है. मृत चिमनी मालिक इरशाद के भाई नुरुल हक और चिमनी एक अन्य पार्टनर अब्दुल हक गम्भीर घायल हैं. इनके अलावा उमेश राम, अजय कुमार, आलम गिर आलम, असानुल्लाह, अमरेश कुमार, राकेश कुमार सहित कई लोग जख्मी हैं. जिनका इलाज रक्सौल में चल रहा है. कुछ ऐसे भी जख्मी हैं. जिनका रामगढ़वा पीएचसी में इलाज चल रहा है. घायलों का सही आंकड़ा नहीं मिल पा रहा है.

मोतिहारी चिमनी ब्लास्ट: जानिए घटना के बाद क्या बोले डीएम

डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि ईंट भट्ठा का चिमनी गिरने से कई लोग दब गए. जिसमें सात लोगों की मौत हुई है और नौ लोग जख्मी हैं. एक और शव मिलने की बात बतायी जा रही है. लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है. मृतकों के परिजन को आपदा राहत कोष से अनुग्रह अनुदान की राशी सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी .तत्काल बचाव और राहत कार्य जारी है. घटना की जांच भी करायी जाएगी.

रिपोर्ट: बृजेश

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...