पीएम मोदी अचानक पहुंचे पंजाब के आदमपुर एयरबेस, पाकिस्तान को दिया ये संदेश

Desk. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब के आदमपुर एयरबेस का अचानक दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी जवानों की ओर हाथ हिलाते हुए दिखाई दे रहे थे, जबकि पृष्ठभूमि में एक मिग-29 जेट और एक एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम साफ दिखाई दे रहा था। इस दौरान ने पीएम मोदी ने विश्व को संदेश देते हुए पाकिस्तान के इस दावे को खारिज किया कि पाकिस्तानी जेएफ-17 लड़ाकू विमान से दागी गई मिसाइलों ने आदमपुर में एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया था।

कल पीएम मोदी ने किया देश के नाम संबोधन

बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम के बाद कल रात आठ बजे पीएम मोदी ने पहली बार देश को संबोधित किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने सीमा पार आतंकवाद पर भारत के दृढ़ रुख को दोहराते हुए कहा कि, “आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।”

सुरक्षाबलों को दी खुली छूट, बोले पीएम

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है और न्याय की प्रतिज्ञा है। उन्होंने कहा, “हमने आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों को खुली छूट दी। आज सभी आतंकी शिविरों को हमारी बेटियों और बहनों से ‘सिंदूर’ मिटाने का नतीजा समझ में आ गया है।”

भारत और पाकिस्तान में युद्धविराम

बता दें कि, भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से शनिवार को युद्धविराम पर सहमत हो गए थे। इसकी जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी। हालांकि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम समझौते पर सहमति बनने के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान ने जम्मू समेत कई सीमावर्ती इलाकों में गोलीबारी और ड्रोन्स से हमला किया था। कल रात में जम्मू में संदिग्ध ड्रोन्स दिखे गए थे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates