पटना Metro का आज से ट्रायल रन, 22 व 23 सितंबर को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

पटना : पटना मेट्रो परियोजना ने एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है। बुधवार यानी तीन सितंबर से मेट्रो डीपो में ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले चरण में डीपो में ही ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद आईएसबीटी से भूतनाथ स्टेशन तक ट्रायल होगा। ट्रायल एक हफ्ते तक चलेगा। ट्रायल के दौरान 800 मीटर लंबे ट्रैक पर मेट्रो दौड़ेगी। यह ट्रायल बैरिया बस टर्मिनल के पास मेट्रो डिपो में 132 केवी स्विच स्टेशन को पूरी तरह चार्ज करने के बाद अब किया जाएगा।

Goal 7 22Scope News

पहले चरण में पटना मेट्रो को रेड लाइन के नाम से जाना जाएगा

पहले चरण में पटना मेट्रो को रेड लाइन के नाम से जाना जाएगा। पटना मेट्रो की रेड लाइन न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल को जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी से जोड़ेगी। मेट्रो का संचालन प्रतिदिन सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक होने की उम्मीद है। ट्रायल से पूर्व मंगलवार को पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) की अपर प्रबंध निदेशक और नगर विकास एवं आवास विभाग की संयुक्त सचिव अभिलाषा शर्मा ने अधिकारियों के साथ मेट्रो डीपो का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने स्विचिंग स्टेशन की तैयारियों और कार्यक्षमता का लिया जायजा

इस दौरान उन्होंने 132/33/25 केवी स्विचिंग स्टेशन का निरीक्षण किया, जो मेट्रो के विद्युतीकरण के लिए महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने स्विचिंग स्टेशन की तैयारियों और कार्यक्षमता का जायजा लिया। उन्होंने परियोजना की समयसीमा को पूरा करने और विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। विद्युतीकरण के जांच के दौरान ही मेट्रो को वर्कशाप से बाहर पटरी पर लाया गया।

यह भी देखें :

मेट्रो का उद्घाटन इसी माह 22 या 23 सितंबर को होना प्रस्तावित है

पटना मेट्रो का यह ट्रायल रन परियोजना की प्रगति का महत्वपूर्ण चरण है, जो शहरवासियों को जल्द ही विश्वस्तरीय मेट्रो सुविधा प्रदान करने की दिशा में अग्रसर है। मेट्रो का उद्घाटन इसी माह 22 या 23 सितंबर को होना प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे।

यह भी पढ़े : Patna Metro Update : अब 20 अगस्त के बाद ट्रायल, सितंबर अंत तक सेवा शुरू करने का लक्ष्य

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Education Minister: अपने पुराने स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी,...

Bihar Education Minister, गोपालगंज: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सोमवार को गोपालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने सिधवलिया प्रखंड स्थित डुमरिया मध्य विद्यालय का औचक...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...