पटना मेट्रो के मलाही पकड़ी स्टेशन का उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्री-पेड स्मार्ट कार्ड सेवा शुरू की। पूर्वी पटना के लाखों लोगों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
Patna Metro पटना: बिहार की राजधानी में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की दिशा में गुरुवार को एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के प्रायोरिटी कॉरिडोर के तहत मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया। उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण और फीता काटकर स्टेशन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो प्री-पेड स्मार्ट कार्ड सेवा की भी शुरुआत की, जिससे यात्रियों को डिजिटल और आसान यात्रा की सुविधा मिलेगी।
Patna Metro: मलाही पकड़ी स्टेशन से पूर्वी पटना को बड़ी राहत
मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के बाद नवनिर्मित मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस स्टेशन के शुरू होने से पूर्वी पटना के लाखों नागरिकों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मेट्रो सेवा के विस्तार से सड़क यातायात का दबाव कम होगा, लोगों का यात्रा समय बचेगा और शहर में प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। सरकार का उद्देश्य राजधानी में आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करना है।
Patna Metro: प्री-पेड स्मार्ट कार्ड से डिजिटल होगी यात्रा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो प्री-पेड स्मार्ट कार्ड सेवा का शुभारंभ करते हुए स्वयं स्मार्ट कार्ड से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन से भूतनाथ मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की।
उन्होंने कहा कि इस सुविधा से यात्रियों को बार-बार टिकट खरीदने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। स्मार्ट कार्ड के माध्यम से यात्रा अधिक तेज, सुविधाजनक और पूरी तरह डिजिटल होगी।
Key Highlights:
मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन, मेट्रो सेवा का हुआ विस्तार।
पटना मेट्रो प्री-पेड स्मार्ट कार्ड सेवा की शुरुआत।
मुख्यमंत्री ने मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक मेट्रो से किया सफर।
पूर्वी पटना के लाखों लोगों को तेज और सुगम आवागमन की सुविधा।
सड़क यातायात का दबाव घटाने और प्रदूषण कम करने में मिलेगी मदद।
Patna Metro: तय समय सीमा में पूरा होगा पटना मेट्रो प्रोजेक्ट
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पटना मेट्रो परियोजना का कार्य तेज गति से किया जाए और इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राजधानी में ऐसी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करना है, जिससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, विधायक संजय कुमार, विधान पार्षद संजय सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
Highlights


















