72 घंटे में लगातार दो बार बिहार आएंगे PM MODI, जानें कहां आएंगे…

PM MODI की बिहार पर विशेष नजर, 72 घंटे के अंदर दो बार करेंगे दौरा, जमुई के बाद यहां करेंगे चुनावी रैली

पटना: नवादा लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है। निर्वाचन आयोग के द्वारा चुनाव के तिथि की घोषणा होने के बाद से ही सभी पार्टियां चुनावी रणनीति बनाने में लगी हुई है। इसी बीच पीएम मोदी भी बिहार में दनादन रैलियां करने जा रहे हैं। पीएम मोदी 72 घंटे के भीतर दो बार बिहार का दौरा करने जा रहे हैं। कल यानी 4 अप्रैल को पीएम जमुई में जनसभा करेंगे तो वहीं इसके बाद 7 अप्रैल को पीएम नवादा में रैली करने जा रहे हैं। नवादा लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ गया है।

पूर्णिया मतलब पप्पू, कल करेंगे नामांकन

मालूम हो कि, बिहार में सात चरणों में चुनाव होगा। वहीं पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को नवादा, जमुई, गया, औरंगाबाद में होना है। वहीं पीएम जमुई से चुनावी प्रचार-प्रसार का आगाज करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अप्रैल को नवादा पहुंच रहे हैं। नवादा-नारदीगंज रोड स्थित कुंती नगर में पीएम मोदी भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। वही आज जिला प्रशासन एसपीजी के आई जी ने सभा स्थल का निरीक्षण किया।

‘सुमो’ को कैंसर, कहा- पीएम को बता दिया है चुनाव में कुछ नहीं कर सकते

यह दूसरा अवसर है, जब प्रधानमंत्री नवादा पहुंच कर लोगों को संबोधित करेंगे। इसके पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे गिरिराज सिंह के पक्ष में आईटीआई के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया था। बताया जा रहा है कि 7 अप्रैल को 11 बजे कुंती नगर के मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी पहले चरण में होने वाले मतदान को लेकर अधिकतर लोकसभा सीटों पर रैली कर सकते हैं।

गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल का घटा 4.5 Kg वजन , आतिशी का बड़ा दावा

जमुई में 4 अप्रैल को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय हो गया है। यहां से एनडीए उम्मीदवार के रूप में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास से अरुण भारती मैदान में हैं। पीएम मोदी उनके पक्ष में प्रचार करते हुए नजर आएंगे। इसके बाद नवादा में 7 अप्रैल को पीएम की चुनावी रैली होने वाली है।

NAWADA से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PM MODI

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img