Advertisment

Gopalganj में शौचालय का शटरिंग खोलने के दौरान 2 मजदूर की मौत

गोपालगंज: गोपालगंज में नवनिर्मित शौचालय की टंकी का शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से दो मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गई। घटना गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कागांव कोल्ड स्टोरेज के समीप की है। मृतक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के तुरकहा गांव निवासी रंजन राम और पवन महतो के रूप में की गई।

बताया जाता है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कागांव में एक व्यक्ति के घर शौचालय निर्माण चल रहा था। शौचालय निर्माण के बाद दोनों मजदूर शौचालय की टंकी में उतर कर शटरिंग हटा रहे थे उसी वक्त दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बता दें कि अभी एक सप्ताह पूर्व भी गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के फुलवरिया में शौचालय का शटरिंग खोलने के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- लालू यादव Darbhanga के लिए रवाना, मुकेश सहनी के पिता को देंगे श्रद्धांजलि

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Gopalganj Gopalganj

Gopalganj

Jharkhand High Court: शादीशुदा बेटी को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि केवल शादीशुदा होने के आधार...

Ranchi Jail Adalat: जेल में कानून से लेकर स्वास्थ्य तक की...

Ranchi Jail Adalat: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची के तत्वावधान में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में जेल...

Banna Gupta Independence Day: जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का...

Banna Gupta Independence Day, जमशेदपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने...