पीएम नरेंद्र मोदी ने कच्छ में जवानों के साथ मनाई दिवाली, अपने हाथों से खिलाई मिठाई

Desk. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के कच्छ में बीएसएफ, सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ चौकी का दौरा किया, सैनिकों से बातचीत की और दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जवानों के साथ मनाई दिवाली

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने कच्छ जिले के लकी नाला पर जवानों के साथ दिवाली मनाई। यह जगह बहुत ही दुर्गम मानी जाती है। बताया जाता है कि यहां दिन बहुत गर्म और रातें बहुत ठंडी होती हैं। यहां का इलाका भी चुनौतीपूर्ण है। इस दौरान पीएम मोदी ने देश के जाबांजों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई। प्रधानमंत्री बनने के बाद से लगातार पीएम मोदी सैनिकों के साथ ही दिवाली मना रहे हैं।

3 32 22Scope News

बता दें कि, यह पहला अवसर नहीं है, जब पीएम मोदी ने सेनाओं के साथ दिवाली मनाई हो। 2017 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास गुरेज घाटी में जवानों के साथ दिवाली का उत्सव मनाया था। वहीं 2014 में पीएम मोदी ने 2014 में दिवाली पर सियाचिन का दौरा किया था और जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

2 58 22Scope News

वहीं दिवाली के अवसर पर भारत और चीन के सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ कई सीमा बिंदुओं पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

1 427 22Scope News

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...