पटना : राजधानी पटना में प्रदर्शन कर रहे पंचायत सचिवों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई है। वे सभी वेतन के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। इस घटना में कई पंचायत सचिव घायल भी हो गए। वहीं कई महिलाएं को भी चोटें आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस दौरान पुलिस ने दौड़ा-दौड़कर पीटा।
बता दें कि, स्थाई सेवा व समान मानदेय की मांग को लेकर सभी पंचायत सचिव प्रदर्शन कर रहे थे। पंचायत सचिवों को 4 साल से मानदेय नहीं मिला है। जिसको लेकर आज सभी पंचायत वार्ड सचिव संघ गांधी मैदान में पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे पंचायत वार्ड सचिव संघ को गांधी मैदान में रोका। आक्रोशित पंचायत सचिवों ने नारेबाजी करने लगे। वहीं पुलिस ने जमकर लाठियां बरसायी, जिसमें कई लोग घायल हो गए।


