दानापुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के अजवां गांव में आज जमीन पर कब्जा करने पहुंचे 19 लोगों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जांच में इनलोगों के पास से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा और 11 राउंड कारतूस बरामद की गई। नौबतपुर पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी है। वहीं मामले का खुलासा करते हुए पटना सिटी एसपी सेंट्रल वैभव शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आजवा गांव में कुछ असामाजिक तत्व एकत्र हुए हैं जो किसी अपराधी घटना को अंजाम देने की तलाश में है।
गिरफ्तार लोगों में खगौल थाने के जमालुद्दीनचक निवासी विकास कुमार और विक्रम कुमार, फुलवारीशरीफ थाने के धर्मपुर निवासी सिकंदर कुमार, बाबूचक निवासी रवि कुमार और राकेश कुमार, दानापुर थाने के सदर बाजार निवासी अंकित कुमार और नितेश कुमार, आरा मशीन निवासी सन्नी कुमार, पीपापुल निवासी अनीश कुमार, शाहपुर थाने के गोरगावां निवासी बबलू कुमार, मुबारकपुर निवासी जयप्रकाश कुमार, कुणाल महतो, संतोष कुमार और राहुल कुमार नूरपुर निवासी पिंटू कुमार और पंकज कुमार और नेऊरा थाने के नेउरी निवासी शशि कुमार और सौरभ कुमार हैं। थानेदार प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि ये लोग एक विवादित जमीन पर कब्जा कर बाउंड्री कराने सोमवार को पहुंचे थे। सूचना मिलते पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा है।
चंदन कुमार तिवारी और रंजत कुमार की रिपोर्ट


