ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने 3 तस्कर को किया गिरफ्तार

पूर्णिया : पूर्णिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी पुल के समीप 515 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने तीन तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन ब्राउन शुगर के तस्करों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सूचना के आलोक में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बेलौरी पुल के पास वाहन चेकिंग प्रारंभ कर दिया। इस क्रम में पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति आता दिखाई दिया।

पूर्णिया पुलिस ने 515 ग्राम ब्राउन शुगर किया जब्त

पुलिस ने वाहन को रोककर बाइक की जांच की तो तीनों के पास से 515 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया। ये सभी पश्चिम बंगाल के कालियाचक से ब्राउन शुगर लेकर आ रहा था। पुलिस ने तस्करों के पास से नगद 14 हजार रुपए, तीन मोबाइल फोन और एक पल्सर मोटरसाइकिल जब्त किया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में पूर्णियां जिले के सरसी थाना मसूरिया निवासी सदानंद मेहता का पुत्र रूपक कुमार मेहता,सदर थाना के आनंद विहार कॉलोनी सरना चौक निवासी स्वर्गीय श्याम सुंदर राय के पुत्र कुणाल कृष्ण कुमार राय और पश्चिम बंगाल के कालियाचक थाना के चांदपुर निवासी किताब शेख के पुत्र अहद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े : शराब की बड़ी खेप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

यह भी देखें :

श्याम मोहन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img