मधुबनी : भारत-नेपाल सीमा से मधुबनी पुलिस ने दो चीनी सहित तीन संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि इंडो-नेपाल सीमा हरलाखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जटही पिपरौन सीमा से तीन युवक को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति में से दो चीनी हैं और एक नेपाल का रहना वाला है।गिरफ्तार तीनों व्यक्ति से गहन पूछताछ की जा रही है। नो मैंस लैंड पर चीनी नागरिकों के द्वारा वीडियो ग्राफी की जा रही थी एवं अपना कागजात भी सही सुपुर्द नहीं किया गया।
यह भी पढ़े : कनपटी में गोली मारकर अपराधी हुआ फरार…
यह भी देखें :
अमर कुमार की रिपोर्ट


