लखीसराय में Bike चोर गैंग के 6 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखीसराय: लखीसराय पुलिस को बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई है। दिसंबर 2024 में हुई चोरी की जांच के दौरान एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी की गई तीन अपाची मोटरसाइकिल तथा एक काला रंग का पल्सर मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल को पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी लखीसराय जिले के विभिन्न स्थानों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग पुलिस को मिले हैं, जिससे आगे की जांच में और भी खुलासा होने की संभावना है। इस संबंध में लखीसराय एसपी अजय कुमार ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार सारे आरोपी लखीसराय जिले के रहने वाले हैं।

जिसमें लखीसराय जिले के वार्ड नंबर 17 पचना रोड बाईपास निवासी उपेंद्र मिस्त्री का पुत्र सोनू कुमार तथा उमेश यादव का पुत्र संजीत यादव किउल बस्ती बिशहरी स्थान निवासी मिंटू कुमार तथा बड़ी कवैया निवासी गणेश राम का पुत्र नीतीश कुमार एवं विजय वर्मा का पुत्र सोनू कुमार तथा ओली रामचंद्रपुर निवासी सुरेश शाह का पुत्र लक्ष्मण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लखीसराय पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए पुलिस टीम की सराहना की है।

https://youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    पूर्णिया में BJP ने मनाया विवेकानंद की जयंती

लखीसराय से विश्वनाथ गुप्ता की रिपोर्ट

Bike Bike Bike

Bike

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: गिरिडीह में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिले में शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं...