पुलिस ने 25 हजार के इनामी प्रशांत को किया गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश प्रशांत कुमार को सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी घैलाढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड-12 का रहने वाला है। इसकी जानकारी एसपी संदीप सिंह ने मंगलवार को दोपहर तीन बजे अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

भुवन भास्कर के घर पर अवैध हथियार, गोली-बारूद व भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाई गई है

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान 26 अक्टूबर की रात सदर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि मधेपुरा वार्ड संख्या-02 में भुवन भास्कर के घर पर अवैध हथियार, गोली-बारूद और भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाई गई है। जानकारी मिलते ही एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भुवन भास्कर के घर से तीन पिस्टल, दो देसी कट्टा, 25 जिंदा कारतूस और नौ लीटर विदेशी शराब बरामद की थी। साथ ही अभियुक्त भुवन भास्कर को गिरफ्तार किया गया।

भुवन भास्कर ने अपने सहयोगी व थोक शराब तस्कर प्रशांत कुमार का नाम बताया था

पूछताछ में भुवन भास्कर ने अपने सहयोगी और थोक शराब तस्कर प्रशांत कुमार का नाम बताया था। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जाती रही, लेकिन वह बार-बार पुलिस को चकमा देकर भाग निकलता था। उसके फरार रहने पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। टीम लगातार तकनीकी विश्लेषण और मानवीय सूचना के आधार पर उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान एक दिसंबर को प्रशांत कुमार को मधेपुरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

SP संदीप सिंह ने कहा- वह कोसी, पूर्णिया और बंगाल क्षेत्र में भी सक्रिय रहा है

एसपी ने बताया कि वह कोसी, पूर्णिया और बंगाल क्षेत्र में भी सक्रिय रहा है। उसकी गिरफ्तारी से शराब और मादक पदार्थों के अपराधों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ चौथम थाना में एक और मधेपुरा थाना में दो मामले दर्ज हैं। छापामारी टीम में सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, शशि प्रकाश, तकनीकी शाखा और थाना के जवान शामिल थे।

यह भी पढ़े : प्रशासन का ताबड़तोड़ बुलडोजर एक्शन! सरकारी जमीन हुआ अतिक्रमण मुक्त, शहरवासियों ने ली राहत की सांस…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Road Construction पर सख्त हुई सरकार, अधूरे काम करने वाले...

झारखंड में सड़क निर्माण कार्य में देरी करने वाली एजेंसियों और संवेदकों पर सरकार सख्त हुई। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने डिबार करने और...

CM Udyami Yojana 2025-26 में 9347 लाभुकों का चयन, Computerized Randomization...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 के तहत बिहार में 9347 लाभुकों का चयन किया गया। उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कंप्यूटराइज्ड रैंडमाइजेशन प्रक्रिया से चयन...

Digital Health Model में बिहार बना देश की मिसाल, MP के...

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पटना में बिहार स्वास्थ्य विभाग के डिजिटल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा कर हेल्थ डिजिटाइजेशन मॉडल...

Rotary District 3250 में Rathin Bhadra को मिली बड़ी जिम्मेदारी, WASH...

रोटेरियन रथिन भद्र को Rotary International District 3250 Bihar-Jharkhand के लिए वर्ष 2026-27 हेतु Chair Water, Sanitation and Hygiene नियुक्त किया गया है।Rotary District...

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पांचवीं बार कैबिनेट की बैठक की। बुधवार को...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img