प्रशासन का ताबड़तोड़ बुलडोजर एक्शन! सरकारी जमीन हुआ अतिक्रमण मुक्त, शहरवासियों ने ली राहत की सांस

प्रशासन का ताबड़तोड़ बुलडोजर एक्शन! सरकारी जमीन हुआ अतिक्रमण मुक्त, शहरवासियों ने ली राहत की सांस

मधेपुरा : जिला प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। कॉलेज चौक से लेकर मुख्य बाजार तक बुलडोजर लगातार एक्शन में रहा । सड़क पर बने अवैध शेड, ठेले और अस्थायी दुकानें देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गईं।

सुबह-सुबह ही पहुँचा प्रशासनिक अमला

सुबह-सुबह ही प्रशासनिक अमला, भारी पुलिस बल और नगर परिषद की टीम बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। हालांकि दुकानदारों को पहले नोटिस दिखाया गया था और अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया था, लेकिन समय पूरा होते ही मशीनें मैदान में उतर गईं। बुलडोजर की हर एक चाल पर मौके पर जुटी भीड़ की सांसें थम जाती थीं।

बढ़ती शिकायतों और संकरी होती सड़क के कारण हरकत में आया प्रशासन

अधिकारियों के मुताबिक, लगातार बढ़ रहे जाम और आम लोगों की परेशानी को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया। शिकायतें बढ़ती जा रही थीं और सड़कें संकरी होती जा रही थीं, ऐसे में प्रशासन ने कड़े तेवर दिखाते हुए साफ कहा — “सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी कीमत पर नहीं चलेगा।”

प्रशासन के एक्शन से शहरवासियों में राहत

घंटों चली इस मुहिम के बाद नजारा पूरी तरह बदल गया। जहां पहले दुकानों की भीड़ और ठेलों की कतारें दिखती थीं, वहीं अब चौड़ी, खुली और व्यवस्थित सड़क दिखाई देने लगी। स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस लेते हुए प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की। प्रशासन ने संकेत दिया है कि यह सिर्फ शुरुआत है — आने वाले दिनों में शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा।

ये भी पढे :  लालू-राबड़ी के शासनकाल पर नीतीश ने कहा- ‘पहले वाली सरकार में कुछ हुआ था जी…’

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...