गया : नक्सलियों ने गांव में रविवार को नक्सली पर्चा चिपका कर दहशत फैलाने वाले नक्सली को 15 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया नक्सली औरंगाबाद के सलैया थाना क्षेत्र के रहने वाले सुनील यादव है। वहीं उनके अन्य सहयोगियों के बारे में भी पुलिस पता करने के लिए पूछताछ कर रही है। इसकी जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया।
एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि कल गुरुआ थाना क्षेत्र के नगवा पंचायत के जयनगर स्कूल के दीवार पर और जोगिया गांव के पानी टंकी पर नक्सलियों द्वारा प्रतिबंधित पर्ची चिपकाया गया। इस पर्ची में नक्सलियों के द्वारा धमकी और नेवी की मांग लिखा हुआ था। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई में नक्सली सुनील यादव को गिरफ्तार किया गया है।
आशीष कुमार की रिपोर्ट



















