वर्षों से फरार नक्सली को STF और पटना पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार

पालीगंज : पालीगंज अनुमंडल के खीरीमोर थाना क्षेत्र के कोडीहरा गांव में बीते 2019 में नक्सली संगठन के द्वारा रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी से रंगदारी मांगने के मामले में वर्षो से फरार कुख्यात नक्सली को पटना एसटीएफ और पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान गया जिला निवासी रामानंद बिंद के रूप में हुई है।

Goal 7 22Scope News

कंपनी के मालिक विवेक के द्वारा थाने में नक्सली संगठन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था – पटना पश्चिम सिटी SP

इधर पूरे मामले पर पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में खीरीमोर थाना क्षेत्र के बिहार गांव में रोड कंस्ट्रक्शन में लगे जेसीबी को आगे हमारे नक्सली संगठन के द्वारा किया गया था। साथ ही कंस्ट्रक्शन मालिक से पर्चा चिपका कर लागू की रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक विवेक सिंह के द्वारा थाने में नक्सली संगठन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

जहां पुलिस ने पूर्व में इस मामले में तीन नक्सली को गिरफ्तार किया था। नक्सली को गया जिला से गिरफ्तार किया गया है। रामानंद बिंद के ऊपर खिरीमोर थाना में पूर्व में दो मामले दर्ज हैं। सभी मामलों में फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नक्सली का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

यह भी पढ़े : पुलिस व SSB की कार्रवाई में 7 सालों से फरार कुख्यात नक्सली रविंद्र भोक्ता गिरफ्तार

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...