Godda: पुलिस के हत्थे चढ़ा नक्सली मिथुन मुर्मू

गोड्डा : जिला पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने सात वर्ष से फरार चल रहे

नक्सली मिथुन मुर्मू को गिरफ्तार किया है. वह कई मामलों में फरार चल रहा था,

लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया. नक्सली मिथुन मुर्मू की गिरफ्तारी दुमका से हुई है.

mithun 22Scope News

7 साल से फरार था नक्सली मिथुन मुर्मू

कटहलडीह पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल नक्सली मिथुन मुर्मू की गिरफ्तारी के बाद

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी ने बताया कि कटहलडी 2015 में नक्सली

और पुलिस मुठभेड़ में नक्सली मिथुन मुर्मू फरार चल रहा था. नक्सली मिथुन मुर्मू पुलिस मुठभेड़ मामले में नामजद था. 10 अक्टूबर 2015 को सुंदरपहाड़ी थाने के कटहलडीह में सुबह करीब साढ़े 10 बजे पुलिस नक्सली के बीच हुए मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे. उसी मामले में 7 साल से फरार चल रहे नक्सली मिथुन मुर्मू को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने गैरेज गोदाम में की छापेमारी, भारी मात्रा में चोरी की बाइक व पार्ट्स बरामद

auto parts1 22Scope News

गोड्डा: जिले के महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर में पुलिस ने एक गैरेज गोदाम से में छापेमारी कर गोदाम से भारी मात्रा में चोरी की बाइक व पार्ट्स बरामदगी की है. बताया जा रहा है कि इस गैरेज में 13 मोटरसाइकिल समेत 285 बाइक के पार्ट्स बरामद किए गए हैं. जिसमें बाइक के 50 टंकी समेत 285 अलग-अलग पार्ट्स है.

auto parts 22Scope News

नक्सली मिथुन मुर्मू: गैरेज के मालिक से पुलिस की पूछताछ

गोड्डा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि मोहनपुर स्थित हाफिज लेथ गैराज में काफी संख्या में चोरी की बाइक एवं उनके पार्ट्स को खपाया जा रहा है. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी की गई. इधर पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बताया कि गैरेज के मालिक से पूछताछ की गई तो उन्होंने कबूल किया कि चोरी की मोटरसाइकिल को सस्ते में खरीदी जाती थी और उनके पार्ट्स अलग-अलग गाड़ियों में लगाकर बेच दी जाती है.

रिपोर्ट: प्रिंस

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...

Baliyapur Murder Case: बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का...

Baliyapur Murder Case, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव के मामले में पुलिस ने...

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...