Advertisment

हैवान बन गया बेटा, ईंट से कूचकर मां को मौत के घाट उतारा

बेगूसराय : बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। छोटी सी बात पर आरोपी बेटा गुस्से से पागल हो गया और आंगन में रखे ईंट से कूच-कूचकर मां की जान ले ली। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पाचंबा गांव वार्ड 17 की है।

मृतका की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के पाचंबा वार्ड-17 निवासी स्व. बमबम सिंह का 45 वर्षीय पत्नी नूतन देवी के रूप के रुप में गई है। बताया जा रहा है कि सुबह सुबह नूतन देवी अपने घर में पूजा करने जा रही थी, तभी किसी बात को लेकर मां-बेटे में विवाद शुरू हो गया। आरोपी बेटा आनंद कुमार इतना आक्रोशित हो गया कि घर बंद करके ईंट से कूचकर अपनी ही मां की जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से भागने की फिराक में था तभी ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इस संबंध में मृत महिला के छोटे पुत्र अनुभव कुमार ने बताया है कि बड़े भाई आनंद कुमार बेवजह मां को पकड़ लिया,मां पूजा करने जा रही थी। और रूम में बंदकर ईट से कुचल कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि अगर मां के साथ हम भी रहते तो मुझे भी हत्या कर देता। मृतक महिला का दो पुत्र है, एक आनंद कुमार दूसरा अनुभव कुमार। आखिर किस वजह से पुत्र आनंद कुमार ने मां को हत्या कर दिया है।

बताया जाता है कि कुछ महीने पहले अनुभव का पत्नी घर छोड़ कर चली गई है। जिसको लेकर आनंद कुमार काफी दिनों से परेशान रहता था। सुबह-सुबह जब मां पूजा करने के लिए जा रही थी तो मां से आनंद कुमार ने दवाई के लिए रुपए मांगा था। रुपए नहीं मिलने से नाराज बेटे ने मां को घर में बंद करके ईट से कूच-कूचकर जान ले लिया।

यह भी पढ़े : खनन माफियाओं के आतंक से जिलेवासी परेशान, बालू के नीचे दबे युवक का शव बरामद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...