GAYA में पुलिस ने तीन चोरों को चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार

गया: बिहार के गया में रामपुर थाना की पुलिस ने खिड़की काट कर घरों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से 53500 रूपया नगद, 8 मोबाइल, चोरी में उपयोग किए जाने वाले दो टॉर्च, 1 रूपया का 98 नोट, 100 रूपया वाला बांग्लादेशी नोट 1 पीस, चांदी के पायल एक जोड़ा, सोने का नथुनी एक पीस, चांदी का सिक्का 32 पीस, पेचकस 4 पीस, सलाई रिंच एक पीस, गुलेल 4 पीस, खिचड़ी एवं दरवाजा तोड़ने वाला औजार 2 पीस बरामद किया गया है।

मामले की जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस वार्ता कर देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि रामपुर थाना, मगध मेडिकल थाना, विष्णुपद थाना, मुफस्सिल थाना अंतर्गत चोरी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य गया कॉलेज के खेल परिषद मैदान के पास चोरी का सामान क्रय-विक्रय करने के लिए आया हुआ है। इसी दौरान सूचना मिलते ही रामपुर थानाध्यक्ष को सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

रामपुर थाना की पुलिस गया कॉलेज खेल परिषद मैदान के पास पहुंची, तो 4 लड़का पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर दो लड़के को पकड़ लिया जबकि दो लड़का भागने में सफल रहा। पकडे गए दोनों अपराधी की निशानदेही पर एक और अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीनों अपराधी आनंद आदिवासी, दीपक आदिवासी और राहुल कुमार है। चोरी किए गए गहने को यह लोग चोरी कर कम कीमत पर राहुल कुमार के पास बेचा करते थे।

राहुल कुमार गया जिले के चांकन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। राहुल कुमार की गिरफ्तारी कर जब उनके घर की विधिवत तलाशी ली गई तो दो जोड़ा चोरी किया हुआ सोने का कंगन बरामद हुआ। गिरफ्तार तीनों अपराधी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़ा तीनों अपराधी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर FIRING, स्थानीय लोगों ने भी पुलिस पर किया पथराव

GAYA GAYA GAYA GAYA

GAYA

Saffrn

Trending News

RIMS NEET Coaching Update: गरीब छात्रों के लिए बड़ा फैसला, अब...

रिम्स ने NEET कोचिंग योजना में बड़ा बदलाव किया, अब झारखंड के सभी स्कूलों के गरीब छात्र कर सकेंगे आवेदन, सीनियर रेजिडेंट की सूची...

Ranchi Gas Supply Update: गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट तैनात, अब घर-घर...

 रांची में गैस संकट के बीच प्रशासन सख्त, सभी एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट तैनात, घर-घर डिलीवरी अनिवार्य, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई।Ranchi Gas Supply Update रांची:...

CNLU Moot Court 2026: पटना में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन, 52...

पटना के CNLU में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन, 52 टीमों की भागीदारी, दिल्ली विश्वविद्यालय विजेता घोषित।CNLU Moot Court 2026 पटना: सूचना...

Ramgarh Blast Incident: हेसला इस्पात प्लांट की चिमनी में धमाका, 9...

रामगढ़ के हेसला स्थित इस्पात प्लांट में जोरदार धमाका, 9 मजदूर घायल, कई की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट पर शुरू किया विरोध।Ramgarh...

Ranchi Naxal Case: प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा शख्स सत्यापन...

 रांची के होटवार जेल में प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा व्यक्ति सत्यापन से पहले फरार, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता, जानिए पूरा मामला।Ranchi Naxal...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img