अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर FIRING, स्थानीय लोगों ने भी पुलिस पर किया पथराव

गया: बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर है और पुलिस के साथ तू डाल डाल तो मैं पात पात का खेल खेल रहे हैं। ताजा मामला गया का है जहां अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में नमाज पढ़ कर जा रहे एक 15 वर्षीय किशोर को गोली लग गई। किशोर को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच अपराधी मौके का फायदा उठा कर भागने में कामयाब रहा।

बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर गया के विष्णुपद थाना की पुलिस सिविल ड्रेस में अपराधियों का पीछा करते हुए नादरगंज मोहल्ला पहुंची थी। इसी बीच अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी। अपराधियों की चलाई गोली नमाज पढ़ कर लौट रहे एक किशोर को लग गई। किशोर को गोली लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

मौके का फायदा उठा कर अपराधी मौके से भागने में सफल रहे। अपराधियों की फायरिंग में घायल युवक को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान मो रियान उर्फ़ राजा के रूप में की गई। घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी पीएन साहू एवं सिविल लाइन थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की छानबीन में जुट गए हैं।

मामले में एडिशनल एसपी पीएन साहू ने बताया कि जिस अपराधी के द्वारा गोली चलाई गई है उस अपराधी को पुलिस पहचान रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गलतफहमी के कारण स्थानीय लोगों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी। हालांकि एक किशोर के घायल होने के अलावा कोई अन्य हताहत नहीं हुई है।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- पक्षी से खेलते हुए ANANT SINGH का वीडियो आया सामने

FIRING FIRING FIRING FIRING

FIRING

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...