MOTIHARI में हत्या करने की नियत से आए थे पुलिस ने दबोचा, दो अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद

मोतिहारी: मोतिहारी पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधी किसी की हत्या करने की फ़िराक में थे तभी पुलिस को इसकी भनक लग गई और पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार दोनों अपराधियों की पहचान डुमरियाघाट के संदीप सहनी और मधुबन के करण कुमार के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें- कल AURANGABAD में सीएम योगी भरेंगे हुंकार, तैयारियां पूरी

मामले में चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो अपराधी किसी की हत्या करने की नियत से केसरिया थाना के सागरचूड़ामन गांव में पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, दो कारतूस, एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि प्रेम प्रसंग मामले में दोनों किसी की हत्या करने आए थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

MOTIHARI

MOTIHARI
MOTIHARI

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img