औरंगाबाद : रफीगंज के महराजगंज मोड़ के पास से बाइक चोर गैंग के दो सदस्य को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गोरडीहा निवासी ईश्वर कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराया है।
उन्होंने बताया कि महराजगंज ब्रिटिश स्कूल के पीछे अपने ग्राहक सेवा केंद्र में बाइक लगाकर कार्य कर रहा था। करीब तीन बजे वह अपनी बाइक नहीं पाया। खोजने के क्रम में महराजगंज मोड़ के पास दोनों बाइक चोर उस बाइक पर बैठकर भागने की फिराक में था। हल्ला किया तो आसपास के लोग आ गए और दोनों बाइक चोर को पकड़कर थाना को सुपुर्द कर दिया है। रफीगंज थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चोरी गैंग के दो सदस्य को स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को हवाले किया गया है।
रिपोर्ट : दिनानाथ