औरंगाबाद : औरंगाबाद के दाउदनगर में एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह एवं एसडीपीओ राजेश कुमार ने अनुमंडल सभाकक्ष में पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में विधि-व्यवस्था की समीक्षा भी की गई।
बैठक के दौरान मास्क जांच, वाहन जांच, शस्त्रों का भौतिक सत्यापन, निरोधात्मक कार्रवाई, बूथों का भौतिक सत्यापन समेत कई अन्य मुद्दे पर पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। दाउदनगर एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह ने कई आवश्यक बिन्दुओं पर दिशा-निर्देश भी जारी किया है।
रिपोर्ट : दिनानाथ


















