Retired दारोगा के साथ दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, करते थे…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में एक रिटायर्ड दारोगा को पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिटायर्ड दारोगा के साथ ही पुलिस ने दो महिला को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अगरधा मोहल्ला के एक घर में अनैतिक कार्य किये जाते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर रिटायर्ड दारोगा के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया।

छापेमारी के दौरान घर से काफी मात्रा में आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई है वहीं उनके मोबाइल से कई लड़कियों के सौदेबाजी का भी सुबूत मिला है। फ़िलहाल पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड दारोगा सत्येंद्र नारायण शर्मा उर्फ़ एसएन शर्मा जहानाबाद का रहने वाला है और वह मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र में रहता है।

मामले में मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने अगरवा में छापेमारी की।जिस दौरान एक रिटार्यड दरोगा एसएन शर्मा समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। घर की तलाशी लेने पर कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता लगाने में जुटी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Sitamarhi पहुंची ट्रॉफी गौरव यात्रा, लोगों में दिखा उत्साह

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Retired Retired Retired

Retired

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...