Contractor हत्या कांड के मुख्य आरोपी मेयर पति के घर पुलिस ने की कुर्की

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में पिछले वर्ष हुए एक हत्या कांड में फरार नामजद आरोपी राजद नेता सह मेयर पति के घर शनिवार को पुलिस ने कुर्की की। कुर्की से पहले पुलिस ने उनके घर पर परचा चिपका कर सरेंडर करने के लिए कहा था। बता दें कि बीते वर्ष 22 अगस्त को पूर्वी चंपारण के चकिया थाना से महज 100 मीटर की दुरी पर अपराधियों ने एक ठेकेदार राजीव रंजन यादव की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

घटना के बाद मेयर पति सह राजद नेता देवा गुप्ता, कुणाल सिंह, राहुल सिंह मुखिया, रुपेश सिंह, पुष्कर समेत कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। हत्या के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि मेयर पति लगातार फरार चल रहे थे। बार बार दबिश देने के बाद भी वह पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोर्ट से कुर्की आदेश लेकर शनिवार को घर की कुर्की की।

बता दें कि हत्या मामले में मृतक की मां ने बताया था कि घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाते हुए मृतक ने बताया था कि एक बाइक पर पुष्कर सिंह, रुपेश सिंह और एक अज्ञात आदमी आ कर पहले नाम पूछ कर कंफर्म किया और फिर गोली मार दी। इस दौरान उसने देवा गुप्ता पर भी आरोप लगाया था। मामले में चकिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि अगर अब भी आरोपी देवा गुप्ता सरेंडर नहीं करेगा तो फिर उसे भगोड़ा घोषित कर दिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Muzaffarpur में नाबालिग हत्याकांड के आरोपी के घर चला बुलडोजर

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Contractor Contractor Contractor

Contractor

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img