Muzaffarpur में नाबालिग हत्याकांड के आरोपी के घर चला बुलडोजर

Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की के साथ हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया। आरोपी अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मामले में पुलिस ने पहले शुक्रवार को आरोपी के घर पर्ची चिपकाया जिसके बाद शनिवार को आरोपी के घर बुलडोजर चला कर कुर्की की।

मामले में एक नामजद के साथ ही कई अन्य अज्ञात के खिलाफ Muzaffarpur के पारु थाना में मामला दर्ज है। बता दें कि बीते 12 अगस्त को मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र में एक चौर से एक नाबालिग का शव बरामद हुआ था जिसमें परिजनों ने गांव के ही एक युवक संजय राय के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। घटना के बाद से ही आरोपी अपने घर से फरार है।

पुलिस उसकी तलाश कर रही है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका जिसके बाद पुलिस ने उसके घर पर बुलडोजर चलाया। मामले में एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि बीते दिनों नाबालिग की हत्या के आरोपी के घर कुर्की की गई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद जब परिजनों ने मामला दर्ज करवाया तो पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई लेकिन आरोपी अभी भी फरार है। उसके घर कुर्की की गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें-    Jehanabad के सिद्धेश्वर मंदिर में हादसा पर बड़ी कार्रवाई, 11 पुलिसकर्मी निलंबित, 48 के खिलाफ…

BIT Mesra Student Electric Shock: वॉलीबॉल खेलते ECE छात्र को लगा...

BIT Mesra Student Electric Shock, रांची: बीआईटी मेसरा में मंगलवार देर शाम वॉलीबॉल खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के प्रथम वर्ष...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...